UTTARAKHAND RAIN: उत्तराखंड में मानसून की सक्रियता के साथ ही पर्वतीय क्षेत्रों में चुनौतियों का सिलसिला बढ़ गया है। राज्यभर में लगातार तीसरे दिन सभी जिलों में भारी वर्षा का दौर जारी है, जिसके कारण केदारनाथ, बद्रीनाथ और यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्गों पर विभिन्न स्थानों पर भारी मलबे और पत्थरों के गिरने की घटनाएं सामने आई हैं।
UTTARAKHAND RAIN: कई हाईवे और सड़कें बंद
- UTTARAKHAND RAIN के कारण चमोली में बद्रीनाथ नेशनल हाईवे गुलाबकोटी के पास मलबा आने से मार्ग बंद
- बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पागल नाला के पास मलबा आने से बंद, दोनों ओर कई यात्रा वाहन फंसे, तीर्थयात्री मार्ग खुलने का इंतजार कर रहे
- बुधवार को देहरादून बॉर्डर पर यमुनोत्री हाईवे पर भारी बोल्डर चलती कार पर गिरा- कोटद्वार के परिवार के 4 लोग घायल, कार क्षतिग्रस्त
- ज्योतिर्मठ (चमोली) के पगनो गांव में मलबा आवासीय क्षेत्र में घुसा, दो बुजुर्ग (सतेश्वर प्रसाद व सीता देवी) घर में फंसे, ग्रामीणों ने सुरक्षित बाहर निकाला
- स्थानीय निवासी बदरी प्रसाद सुंदरियाल के अनुसार बारिश से गांव की फसलों को भी नुकसान
ग्रामीण मार्ग बंद
- UTTARAKHAND RAIN के कारण कुल 27 ग्रामीण मार्ग बंद
- देहरादून: 10, टिहरी: 6, पिथौरागढ़: 5, बागेश्वर: 3, चमोली: 2, चंपावत: 1
- प्रशासन मार्ग खोलने के प्रयास में जुटा

मौसम विभाग का अलर्ट
- ऑरेंज अलर्ट: देहरादून, टिहरी, पौड़ी, नैनीताल, बागेश्वर (भारी से बहुत भारी बारिश की आशंका)
- यलो अलर्ट: हरिद्वार, उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली
- UTTARAKHAND RAIN के कारण बागेश्वर और चंपावत में कक्षा 12 तक स्कूलों की छुट्टी घोषित, लेकिन घोषणा तक शिक्षक स्कूल पहुंच चुके थे
ये भी पढ़िए-
- उत्तराखंड में मानसून ने पकड़ी रफ्तार, पांच जिलों में ऑरेंज अलर्ट; नदियां उफान पर, प्रशासन सतर्क
- MONSOON से पहले उत्तराखंड सरकार अलर्ट मोड में, SDRF-NDRF को 24×7 तैयार रहने के दिए निर्देश
- सीएम धामी ने ली सिंचाई परियोजनाओं और वनाग्नि रोकथाम की तैयारियों की समीक्षा बैठक, मानसून से पहले काम पूरे करने के निर्देश
- देश में मॉनसून ने पकड़ी रफ्तार, इन राज्यों में आज भारी बारिश का अलर्ट
डिस्क्लेमर: ऊपर दी गई UTTARAKHAND RAIN से जुड़ी खबरें सोशल मीडिया, गूगल और विभिन्न वेबसाइट्स/न्यूज़ मीडिया रिपोर्ट्स पर आधारित है।
![]()

