HomeLatest Newsउत्तराखंड में पिछले 24 घंटे से लगातार हो रही बारिश, जनजीवन हुआ...

उत्तराखंड में पिछले 24 घंटे से लगातार हो रही बारिश, जनजीवन हुआ अस्त-व्यस्त, स्कूल बंद, सड़कें बाधित

UTTARAKHAND RAIN: उत्तराखंड में बीते 24 घंटों से जारी मूसलाधार बारिश ने जनजीवन को पूरी तरह से प्रभावित कर दिया है। मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून ने आगामी दिनों में भी भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। राज्य के नौ जिलों देहरादून, नैनीताल, चंपावत, बागेश्वर, उधमसिंह नगर, पौड़ी, उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग और पिथौरागढ़ में मंगलवार को भारी से अति भारी बारिश की आशंका जताते हुए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

UTTARAKHAND RAIN
UTTARAKHAND RAIN

UTTARAKHAND RAIN: जनजीवन हुआ अस्त-व्यस्त, स्कूल बंद, सड़कें बाधित

नैनीताल के पास नैनीगांव में हुए भूस्खलन के कारण नैनीताल-हल्द्वानी राजमार्ग पूरी तरह बंद हो गया है, जिससे वाहनों की आवाजाही ठप हो गई है। जेसीबी मशीनों से मलबा हटाने का कार्य युद्ध स्तर पर जारी है। वहीं, हल्द्वानी में भुजीयाघाट के पास बरसाती नाले ने राष्ट्रीय राजमार्ग को नदी जैसा बना दिया, जहां दो स्कूटी सवार युवक बह गए। राहत की बात यह रही कि एक युवक को पुलिस ने सुरक्षित बचा लिया, जबकि दूसरे की तलाश अभी जारी है।

UTTARAKHAND RAIN
UTTARAKHAND RAIN

रुद्रप्रयाग में अलकनंदा नदी अपने उफान पर है और जलस्तर खतरे के निशान को पार कर चुका है। स्थिति इतनी गंभीर है कि नदी किनारे स्थित भगवान शिव की विशाल मूर्ति पूरी तरह जलमग्न हो चुकी है। भारी बारिश के चलते केदारनाथ यात्रा को सुरक्षा कारणों से छह घंटे के लिए रोकना पड़ा है, जबकि बद्रीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर विष्णुप्रयाग के पास चट्टान गिरने से यातायात बाधित है। भारी बारिश को देखते हुए नैनीताल और बागेश्वर जिलों में कक्षा 1 से 12 तक के सभी स्कूलों और आंगनबाड़ी केंद्रों को 5 अगस्त के लिए बंद कर दिया गया है।

UTTARAKHAND RAIN
UTTARAKHAND RAIN

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सभी जिलाधिकारियों को अलर्ट पर रहने और नदियों के जलस्तर की लगातार निगरानी करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने आपदा प्रबंधन विभाग, एसडीआरएफ, एनडीआरएफ और पुलिस को समन्वय के साथ काम करने और लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करने का आदेश दिया है। मौसम विज्ञान केंद्र ने आने वाले कुछ दिनों में और अधिक वर्षा की संभावना जताई है। स्थानीय नागरिकों और पर्यटकों से अपील की है कि वे बिना जरूरत घर से बाहर न निकलें और यात्रा करने से पहले मौसम की जानकारी जरूर लें। केदारनाथ और बद्रीनाथ यात्रा पर जाने वाले श्रद्धालुओं को भी सतर्क रहने की सलाह दी गई है।

ये भी पढ़िए-

UTTARAKHAND RAIN RED ALERT
UTTARAKHAND RAIN RED ALERT

उत्तराखंड में अगले 48 घंटे बेहद संवेदनशील, कई जिलों में रेड अलर्ट, प्रशासन हाई अलर्ट पर

देश दुनिया से जुड़ी हर खबर और जानकारी के लिए क्लिक करें-देवभूमि न्यूज

WhatsApp Group
Join Now
DevbhoomiNews Desk
DevbhoomiNews Desk
Abhishek Semwal is Postgraduate in Mass Communication with over three years of experience across digital and print media. Covering a wide range of subjects, with a strong focus on local and regional issues, delivering clear, insightful and engaging content.
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular