HomeLatest Newsसीएम धामी ने किया 'उत्तराखंड का नया राजनीतिक इतिहास' पुस्तक का विमोचन

सीएम धामी ने किया ‘उत्तराखंड का नया राजनीतिक इतिहास’ पुस्तक का विमोचन

UTTARAKHAND POLITICAL HISTORY:  देहरादून में आयोजित एक विशेष समारोह के दौरान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने वरिष्ठ पत्रकार और लेखक जय सिंह रावत की नई पुस्तक “उत्तराखंड राज्य का नवीन राजनीतिक इतिहास” का विमोचन किया। यह पुस्तक उत्तराखंड राज्य गठन के बाद के पच्चीस वर्षों की राजनीतिक, प्रशासनिक और सामाजिक यात्रा का व्यापक दस्तावेज प्रस्तुत करती है, जिसमें राज्य की उतार–चढ़ाव भरी राजनीतिक स्थिरता, विकास की दिशा, प्रशासनिक निर्णयों और बड़ी नीतिगत घटनाओं का तथ्यपरक विवरण समाहित है।

UTTARAKHAND POLITICAL HISTORY
UTTARAKHAND POLITICAL HISTORY

UTTARAKHAND POLITICAL HISTORY: पुस्तक पाँच भागों में विभाजित है

मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखंड के इतिहास और लोक-संस्कृति पर कई पुस्तकें उपलब्ध हैं, लेकिन राज्य स्थापना के बाद की घटनाओं, राजनीतिक परिवर्तनों और प्रशासनिक विकासक्रम को प्रमाणिक दस्तावेज़ों, समाचार अभिलेखों और विश्लेषणों के आधार पर संकलित करना एक चुनौतीपूर्ण कार्य है, जिसे लेखक ने अत्यंत परिश्रम और निष्पक्षता के साथ पूरा किया है। उन्होंने बताया कि पुस्तक पाँच भागों में विभाजित है और शोधार्थियों, विद्यार्थियों, पत्रकारिता तथा प्रशासनिक सेवाओं की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए विशेष रूप से उपयोगी सिद्ध होगी।

UTTARAKHAND POLITICAL HISTORY
UTTARAKHAND POLITICAL HISTORY

मुख्यमंत्री ने तकनीकी बदलावों पर भी बात करते हुए कहा कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के दौर में ज्ञान का दायरा तेजी से बढ़ रहा है, लेकिन पुस्तकों का महत्व कभी कम नहीं हो सकता। उन्होंने कहा कि पुस्तकें केवल जानकारी का स्रोत नहीं, बल्कि सोचने और समझने की एक गहरी प्रक्रिया हैं। इसी के साथ उन्होंने प्रदेश की सभी क्षेत्रीय भाषाओं गढ़वाली, कुमाऊँनी, जौनसारी सहित के संरक्षण पर जोर दिया और कहा कि भाषा केवल संवाद का माध्यम नहीं, बल्कि हमारी सांस्कृतिक पहचान और विरासत की नींव है।

UTTARAKHAND POLITICAL HISTORY
UTTARAKHAND POLITICAL HISTORY

मुख्यमंत्री ने कहा कि नई पीढ़ी को अपनी मातृभाषा से जोड़ने के लिए राज्य सरकार लगातार प्रयास कर रही है। स्थानीय भाषाओं में लेखन, शोध, गीत-संग्रह और डिजिटल कंटेंट तैयार करने वाले युवाओं को प्रोत्साहित करने के लिए नई पहलें शुरू की जा रही हैं। उन्होंने यह भी कहा कि नई पीढ़ी को यह समझाना जरूरी है कि हमारे पूर्वजों ने कितने संघर्षों के बीच अपनी परंपराओं और भाषा को सुरक्षित रखा। कार्यक्रम में पूर्व मुख्यमंत्री और महाराष्ट्र के पूर्व राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी, पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत, विधायक बृज भूषण गैरोला, अनेक वरिष्ठ पत्रकार, साहित्यकार और गणमान्य लोग मौजूद रहे।

ये भी पढ़िए-

DELHI CAR BLAST
DELHI CAR BLAST

दिल्ली ब्लास्ट जांच में बड़े खुलासे, पांच लाख में खरीदी AK-47, डीप फ्रीजर में छुपाए विस्फोटक

देश दुनिया से जुड़ी हर खबर और जानकारी के लिए क्लिक करें-देवभूमि न्यूज

WhatsApp Group
Join Now
DevbhoomiNews Desk
DevbhoomiNews Desk
Abhishek Semwal is Postgraduate in Mass Communication with over three years of experience across digital and print media. Covering a wide range of subjects, with a strong focus on local and regional issues, delivering clear, insightful and engaging content.
RELATED ARTICLES

Most Popular