HomeLatest Newsउत्तराखंड पंचायत चुनाव 2025, आज हो रहा है दूसरे चरण का मतदान,...

उत्तराखंड पंचायत चुनाव 2025, आज हो रहा है दूसरे चरण का मतदान, 31 को आयेंगे परिणाम

UTTARAKHAND PANCHAYAT ELECTION 2025: उत्तराखंड में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के दूसरे चरण का मतदान आज सुबह 8 बजे से शुरू हो चुका है। यह मतदान हरिद्वार को छोड़कर राज्य के 12 जिलों के 40 विकासखंडों में कराया जा रहा है। इस चरण में करीब 21 लाख मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करके 5,033 पदों के लिए मैदान में उतरे 14,751 प्रत्याशियों का भविष्य तय करेंगे। मतदान शाम 5 बजे तक चलेगा, जबकि मतगणना 31 जुलाई को की जाएगी।

UTTARAKHAND PANCHAYAT ELECTION 2025
UTTARAKHAND PANCHAYAT ELECTION 2025

UTTARAKHAND PANCHAYAT ELECTION 2025: दूसरे चरण का मतदान आज

दूसरे चरण में कुल 5,033 पदों के लिए मतदान हो रहा है। इनमें ग्राम पंचायत सदस्य के 933 पदों के लिए 1,998 प्रत्याशी मैदान में हैं। ग्राम प्रधान के 2,726 पदों के लिए 7,833 उम्मीदवार चुनाव लड़ रहे हैं। क्षेत्र पंचायत सदस्य के 1,225 पदों के लिए 4,214 प्रत्याशी अपनी किस्मत आज़मा रहे हैं, जबकि जिला पंचायत सदस्य के 149 पदों के लिए 716 उम्मीदवारों के बीच मुकाबला हो रहा है। मतदान की प्रक्रिया राज्य भर में फैले 8,276 मतदान केंद्रों और 10,529 मतदान स्थलों पर संपन्न हो रही है।

UTTARAKHAND PANCHAYAT ELECTION 2025
UTTARAKHAND PANCHAYAT ELECTION 2025

पुनर्मतदान की व्यवस्था भी तैयार

राज्य निर्वाचन आयोग के सचिव राहुल कुमार गोयल ने बताया कि अगर किसी मतदान केंद्र पर तकनीकी समस्या, मौसम या किसी अन्य कारण से मतदान बाधित होता है, तो वहां 30 जुलाई को पुनर्मतदान कराया जाएगा। हालांकि मतगणना 31 जुलाई को ही होगी, जिसमें कोई बदलाव नहीं किया गया है। पहले चरण में 24 जुलाई को 68% मतदान दर्ज किया गया था। दूसरे चरण में भी लोगों में काफी उत्साह देखा जा रहा है। सुबह से ही मतदाता कतारों में खड़े होकर अपने मताधिकार का प्रयोग कर रहे हैं। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भी प्रदेशवासियों से अधिक से अधिक संख्या में मतदान करने की अपील की है।

ये भी पढिए-

UTTARAKHAND KARGIL WAR HEROES
UTTARAKHAND KARGIL WAR HEROES

कारगिल विजय दिवस पर सीएम धामी ने शहीदों को दी श्रद्धांजलि, सैनिकों के कल्याण के लिए की कई घोषणाएं

देश दुनिया से जुड़ी हर खबर और जानकारी के लिए क्लिक करें-देवभूमि न्यूज

WhatsApp Group
Join Now
DevbhoomiNews Desk
DevbhoomiNews Desk
Abhishek Semwal is Postgraduate in Mass Communication with over three years of experience across digital and print media. Covering a wide range of subjects, with a strong focus on local and regional issues, delivering clear, insightful and engaging content.
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular