राजनाथ और मीनाक्षी को भाजपा हाईकमान ने बनाया पर्यवेक्षक, जल्द सामने होगा सीएम चेहरा

0
347

देहरादून, ब्यूरो। उत्तराखंड में विधानसभा चुनाव के परिणाम सामने आने के बाद अब नई सरकार गठन को लेकर तैयारियां तेज हो चुकी है। इसी कड़ी में भाजपा ने केंद्रीय मंत्री राजनाथ सिंह और वरिष्ठ भाजपा नेत्री और केंद्रीय विदेश राज्यमंत्री मीनाक्षी लेखी को उत्तराखंड का पर्यवेक्षक नियुक्त किया है। भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह की ओर से जारी पत्र में इस बारे में जानकारी दी गई है। आपको बता दें कि भाजपा यूपी के साथ ही उत्तराखंड में भी बहुमत का आंकड़ा पार कर चुकी है। अब भाजपा हाईकमान उत्तराखंड में नए मुखिया से लेकर मंत्रीमंडल समेत नई सरकार गठन को लेकर पर्यवेक्षक राजनाथ सिंह और मीनाक्षी लेखी को उत्तराखंड भेजा है। आगामी 20 मार्च तक सीएम का चेहरा भी साफ हो जाएगा। फिलहाल राजनीतिक गलियारों में कई नामों को लेकर चर्चाओं का बाजार गर्म है।

उत्तराखंड विधानमंडल दल की बैठक के लिए पर्यवेक्षक नियुक्त, भारतीय जनता पार्टी के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष व रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह व भारतीय जनता पार्टी की वरिष्ठ नेता व विदेश राज्य मंत्री मीनाक्षी लेखी को उत्तराखंड में पर्यवेक्षक नियुक्त किया गया है आगामी 19 मार्च को विधायकों के साथ बैठक करके सीएम उम्मीदवार का नाम तय किया जाएगा। जिसपर केंद्रीय आलाकमान से सहमति मिलने के बाद 20 मार्च को सीएम का चेहरा घोषित कर दिया जाएगा, उम्मीद की जा रही है कि 20 मार्च को ही शपथ ग्रहण का कार्यक्रम संपन्न हो सकता है।

rajnath with m

आपको बता दें कि उत्तराखंड में चुनावी प्रक्रिया संपन्न हो गई है ऐसे में अब सरकार के गठन की तैयारी जोरों शोरों से चल रही है। हालांकि एक बार फिर भाजपा दो तिहाई बहुमत के साथ सत्ता पर काबिज होने जा रही है। लेकिन अभी तक मुख्यमंत्री के चेहरे का ऐलान नहीं हो पाया है। तो वहीं, भाजपा आलाकमान ने उत्तराखंड राज्य में सरकार गठन के लिए पर्यवेक्षकों की नियुक्ति कर दी है। भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह की ओर से जारी पत्र के अनुसार रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और केंद्रीय विदेश राज्य मंत्री मीनाक्षी लेखी को उत्तराखंड का पर्यवेक्षक नियुक्त किया गया है।