उत्तराखंड के नैनीताल जिले में रोहिंग्या मुसलमानों की घुसपैठ की सूचना, पुलिस अलर्ट पर

0
305

नैनीताल( योगेश दुमका)- उत्तराखंड में रोहिंग्या मुसलमानों की घुसपैठ की बड़ी आशंका जताई है। उत्तराखंड के चीन- नेपाल बॉर्डर पर डेमोग्राफिक बदलाव की सूजना खुफिया विभाग ने पहले ही दे दी थी। इसलिए नैनीताल जिले में इनके घुसपैठ की ज्यादा संभावनाएं बनी हुई हैं। इसे देखते हुए एसएसपी नैनीताल ने पूरे जिले में सत्यापन अभियान चलाने के निर्देश दे दिये हैं। इसमें हर चौकी क्षेत्र में विशेष समुदाय के लोगों का भौतिक सत्यापन किया जायेगा।

rohingya 2

उत्तराखंड में एक बार फिर रोहिंग्या मुसलमानों की घुसपैठ का मामला सामने आया है। इससे पहले खुफिया विभाग ने हरिद्वार जिले में भी रोहिंग्या मुसलमानों को लेकर अलर्ट किया था।  पुलिस को जानकारी मिली है कि कुछ जिलों  इन रोहिंग्या मुसलमानों ने घुसपैठ की है। विशेष धर्म वाले क्षेत्रों में ये अपनी जमीन तलाश रहे हैं। हालांकि अभी इनके होने का कोई ठोस सबूत नहीं मिला है। लेकिन पुलिस भी इस मामले को हल्के में नहीं लेना चाहती। नैनीताल जिले के सभी सीओ को सत्यापन करवाने के निर्देश दिये गये हैं। विशेष समुदाय में हर व्यक्ति का सत्यापन करने को यहां कहा गया है। यदि कोई ऐसा मामला सामने आता है तो इस पर आवश्यक कार्रवाई की जायेगी। इन रोहिंग्या मुसलमानों की बात करें तो ये सुन्नी मुसलमान होते हैं और म्यांमार के रखाइन राज्य और बांग्लादेश के चटगांव क्षेत्र के ये निवासी हैं।

म्यांमार विवाद के बाद ये भारत जैसे आसपास के देशों में  घुसपैठ कर रहे हैं। भारत में लगभग 40 से 50 हजार इनकी संख्या बताई जा रही है, जिनमें वैध तरिके से मात्र 16500 ही रह रहे हैं, बाकी सभी अवैध तरिके से यहां रह रहे हैं। सबसे बड़ी चिंता की बात ये है कि इनकी मानव तस्करी और नशे की तस्करी आदि में शामिल होने की सूचना मिली है।  ऐसे में पुलिस विभाग इन को लेकर चौकन्ना हो गई है।

Follow us on our Facebook Page Here and Don’t forget to subscribe to our Youtube channel Here