/ Feb 13, 2026

News Elementor

RECENT NEWS

उत्तराखंड में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 11 अधिकारियों के हुए ट्रांसफर

UTTARAKHAND IAS PCS TRANSFER: उत्तराखंड सरकार ने प्रशासनिक स्तर पर एक बड़ा बदलाव करते हुए आईएएस (IAS), PCS (PCS) और सचिवालय सेवा के कुल 11 अधिकारियों की जिम्मेदारियों में फेरबदल किया है। लंबे समय से चल रही तबादलों की चर्चाओं के बीच जारी इस आदेश में कई महत्वपूर्ण पदों पर नई नियुक्तियां की गई हैं। इस सूची में सबसे महत्वपूर्ण बदलाव रुद्रप्रयाग जिले में देखने को मिला है, जहाँ जिलाधिकारी को बदल दिया गया है।

UTTARAKHAND IAS PCS TRANSFER
UTTARAKHAND IAS PCS TRANSFER

UTTARAKHAND IAS PCS TRANSFER:  रुद्रप्रयाग को मिला नया जिलाधिकारी

तबादला सूची में 2018 बैच के आईएएस अधिकारी प्रतीक जैन को रुद्रप्रयाग के जिलाधिकारी पद से हटा दिया गया है। हाल ही में मिली इस जिम्मेदारी को कुछ ही समय में वापस लिए जाने से प्रशासनिक गलियारों में चर्चाएं तेज हैं। प्रतीक जैन पिछले दिनों एक धार्मिक विवाद को लेकर भी सुर्खियों में रहे थे। अब उन्हें प्रबंध निदेशक जीएमवीएन (GMVN), मिशन निदेशक जल जीवन मिशन और परियोजना निदेशक नमामि गंगे की जिम्मेदारी सौंपी गई है।उनकी जगह 2018 बैच के आईएएस अधिकारी विशाल मिश्रा को रुद्रप्रयाग का नया जिलाधिकारी नियुक्त किया गया है।

UTTARAKHAND IAS PCS TRANSFER
UTTARAKHAND IAS PCS TRANSFER

आईएएस अधिकारियों की नई जिम्मेदारियां

आईएएस संजय कुमार से निदेशक सेवायोजन का प्रभार वापस ले लिया गया है। 2016 बैच के आईएएस सौरभ गहरवार को अपर सचिव उद्योग के साथ-साथ उद्योग निदेशक और राजकीय मुद्रणालय के निदेशक की अतिरिक्त जिम्मेदारी दी गई है। 2016 बैच के ही आईएएस नरेंद्र सिंह भंडारी को अब अपर मुख्य कार्यकारी अधिकारी पर्यटन विकास परिषद और निदेशक सेवायोजन बनाया गया है। वहीं, 2017 बैच के आईएएस विनोद गिरी गोस्वामी को अपर सचिव आवास और मुख्य कार्यपालक अधिकारी भागीरथी नदी घाटी विकास प्राधिकरण के पद पर नियुक्त किया गया है।

UTTARAKHAND IAS PCS TRANSFER
UTTARAKHAND IAS PCS TRANSFER

PCS और सचिवालय सेवा में बदलाव

PCS गिरधारी सिंह रावत को अपर सचिव अल्पसंख्यक कल्याण, निदेशक अल्पसंख्यक कल्याण और निदेशक उत्तराखंड मदरसा शिक्षा परिषद की जिम्मेदारी दी गई है। PCS त्रिलोक सिंह मार्तोलिया को प्रधान प्रबंधक शुगर मिल किच्छा का अतिरिक्त प्रभार मिला है। PCS अब्ज प्रसाद वाजपेई को हल्द्वानी का नया सिटी मजिस्ट्रेट नियुक्त किया गया है। इसके अतिरिक्त, PCS अधिकारी कमलेश मेहता को टिहरी गढ़वाल के डिप्टी कलेक्टर के पद पर तैनात किया गया है। सचिवालय सेवा के तहत रविंद्र सिंह (कविंद्र सिंह) को अपर सचिव कार्यक्रम क्रियान्वयन विभाग और सुरेश जोशी को अपर सचिव जनगणना की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

ये भी पढ़िए-

DEHRADUN TIBETAN MARKET MURDER
DEHRADUN TIBETAN MARKET MURDER

देहरादून अर्जुन शर्मा हत्याकांड: जायदाद के विवाद में मां ने ही रची बेटे की हत्या की साजिश

देश दुनिया से जुड़ी हर खबर और जानकारी के लिए क्लिक करें-देवभूमि न्यूज

RECENT POSTS

CATEGORIES

Sports

Entertainment

Share Market

All Rights Reserved with Masterstroke Media Private Limited.