HomeHealthउत्तराखंड के पर्वतीय क्षेत्रों को मिलीं 4 अत्याधुनिक एंबुलेंस, CM धामी ने...

उत्तराखंड के पर्वतीय क्षेत्रों को मिलीं 4 अत्याधुनिक एंबुलेंस, CM धामी ने किया फ्लैग ऑफ

UTTARAKHAND HEALTH SERVICES: उत्तराखंड के पर्वतीय और दुर्गम इलाकों में स्वास्थ्य सेवाओं को और अधिक सशक्त बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल की गई है। एचडीएफसी बैंक ने अपनी कॉर्पोरेट सामाजिक उत्तरदायित्व (CSR) योजना के अंतर्गत राज्य सरकार को चार अत्याधुनिक एंबुलेंस उपलब्ध कराई हैं।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने देहरादून स्थित मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय से इन एंबुलेंस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इससे चारधाम यात्रा और आदि कैलाश यात्रा मार्ग पर आने वाले श्रद्धालुओं को आपात स्थिति (UTTARAKHAND HEALTH SERVICES) में तेज और बेहतर चिकित्सा सुविधा मिलेगी।

UTTARAKHAND HEALTH SERVICES: पहले चरण में चार पर्वतीय जिलों को मिलेगा लाभ

इस पहल के पहले चरण में चमोली, चंपावत, पिथौरागढ़ और रुद्रप्रयाग जिलों को इन एंबुलेंस सेवाओं से जोड़ा गया है। इन वाहनों का उपयोग केवल नियमित स्वास्थ्य सेवाओं तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि भविष्य में बड़े धार्मिक आयोजनों, आपदा प्रबंधन और आपातकालीन परिस्थितियों में भी इन्हें सक्रिय रूप से इस्तेमाल किया जाएगा।

आधुनिक सुविधाओं से लैस होंगी एंबुलेंस

एचडीएफसी बैंक के अधिकारियों ने जानकारी दी कि सभी एंबुलेंस अत्याधुनिक चिकित्सा उपकरणों और जरूरी आपातकालीन सुविधाओं से सुसज्जित हैं। खास बात यह है कि अगले तीन वर्षों तक प्रत्येक एंबुलेंस में डॉक्टर, नर्स, अटेंडेंट और चालक की व्यवस्था भी बैंक की ओर से ही की जाएगी।

इससे दूरस्थ क्षेत्रों में रहने वाले लोगों और यात्रा मार्गों पर मौजूद श्रद्धालुओं को समय पर प्राथमिक उपचार और स्वास्थ्य सहायता (UTTARAKHAND HEALTH SERVICES) उपलब्ध कराई जा सकेगी।

UTTARAKHAND HEALTH SERVICES
UTTARAKHAND HEALTH SERVICES

मुख्यमंत्री धामी ने की पहल की सराहना

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इस अवसर पर कहा कि उत्तराखंड के पहाड़ी क्षेत्रों में समय पर स्वास्थ्य सेवाएं (UTTARAKHAND HEALTH SERVICES) पहुंचाना हमेशा से चुनौतीपूर्ण रहा है। ऐसे में निजी संस्थाओं द्वारा CSR के माध्यम से किया जा रहा सहयोग समाज के प्रति उनकी जिम्मेदारी को दर्शाता है।

उन्होंने कहा कि चारधाम यात्रा, आपदा की स्थितियों और दुर्गम इलाकों में इस तरह की आधुनिक एंबुलेंस सेवाएं बेहद उपयोगी साबित होंगी। मुख्यमंत्री ने उम्मीद जताई कि भविष्य में राज्य के अन्य पर्वतीय जिलों और आगामी हरिद्वार कुंभ मेले के लिए भी एचडीएफसी बैंक इसी प्रकार अतिरिक्त एंबुलेंस उपलब्ध कराएगा।

READ MORE:

कार्यक्रम में मौजूद रहे कई अधिकारी और बैंक प्रतिनिधि

इस फ्लैग ऑफ कार्यक्रम में विधायक राजकुमार पोरी और विनोद कंडारी के साथ अपर सचिव मनमोहन मैनाली भी मौजूद रहे। वहीं एचडीएफसी बैंक की ओर से ब्रांच बैंकिंग हेड नॉर्थ-3 मुस्कान सिंह, रीजनल हेड नॉर्थ-3 संजीव कौशिक, जोनल हेड उत्तराखंड बकुल सिक्का, स्टेट हेड उत्तराखंड गौरव जैन और आयुष सिंघल ने भी कार्यक्रम में भाग लिया।

HARISH RANA PASSIVE EUTHANASIA

देश दुनिया से जुड़ी हर खबर और जानकारी के लिए क्लिक करें-देवभूमि न्यूज

WhatsApp Group
Join Now
DevbhoomiNews Desk
DevbhoomiNews Desk
Abhishek Semwal is Postgraduate in Mass Communication with over three years of experience across digital and print media. Covering a wide range of subjects, with a strong focus on local and regional issues, delivering clear, insightful and engaging content.
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular