HomeCareerउत्तराखंड में समूह-ग के 241 पदों पर आवेदन 6 फरवरी से, ये...

उत्तराखंड में समूह-ग के 241 पदों पर आवेदन 6 फरवरी से, ये है अंतिम तिथि

UTTARAKHAND GROUP C VACANCIES: उत्तराखंड में सहायक कृषि अधिकारी और अन्य समूह-ग के पदों पर भर्ती के लिए उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने विज्ञापन जारी किया है। इस भर्ती के तहत कुल 241 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। इस भर्ती प्रक्रिया के तहत 6 फरवरी से 28 फरवरी तक उम्मीदवार ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन शुल्क जनरल और ओबीसी वर्ग के लिए 300 रुपये है, जबकि एससी, एसटी, ईडब्ल्यूएस और दिव्यांग उम्मीदवारों को 150 रुपये शुल्क देना होगा।
UTTARAKHAND GROUP C VACANCIES
UTTARAKHAND GROUP C VACANCIES

UTTARAKHAND GROUP C VACANCIES: ये हैं पदनाम और ऐसे कर सकते हैं आवेदन

इन 241 पदों में सहायक कृषि अधिकारी वर्ग-1 (रसायन शाखा), प्राविधिक सहायक वर्ग-1 (अभियंत्रण शाखा), वरिष्ठ दुग्ध निरीक्षक, प्रयोगशाला सहायक, पर्यवेक्षक, पशुधन प्रसार अधिकारी, फार्मासिस्ट, कैमिस्ट, फोटोग्राफर, प्रतिरूप सहायक और वैज्ञानिक सहायक जैसे कई महत्वपूर्ण पद शामिल हैं। आयोग ने परीक्षा की तारीख 20 अप्रैल निर्धारित की है। उम्मीदवार इस भर्ती के लिए www.sssc.uk.gov.in पर आवेदन कर सकते हैं। यह भर्ती उत्तराखंड के विभिन्न विभागों में होगी, जिनमें कृषि, डेयरी विकास, उद्यान एवं खाद्य प्रसंस्करण, पशुपालन, कारागार, जल संस्थान और सिंचाई विभाग शामिल हैं।

ये भी पढ़िए-

SC LAW CLERK VACANCY
SC LAW CLERK VACANCY

सुप्रीम कोर्ट में लॉ क्लर्क के पदों पर 14 जनवरी से आवेदन शुरू, जानें डिटेल्स

देश दुनिया से जुड़ी हर खबर और जानकारी के लिए क्लिक करें-देवभूमि न्यूज

WhatsApp Group
Join Now
DevbhoomiNews Desk
DevbhoomiNews Desk
Abhishek Semwal is Postgraduate in Mass Communication with over three years of experience across digital and print media. Covering a wide range of subjects, with a strong focus on local and regional issues, delivering clear, insightful and engaging content.
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular