Uttarakhand Devbhoomi Desk: शनिवार सुबह आम के पेड़ से लटके मिले दो शवों ने पूरे क्षेत्र में सनसनी फैला दी। ये शव प्रेमी युगल के बताए जा रहे है। ये घटना है (Uttarakhand Crime news today) कुमाऊँ मण्डल के उधमसिंहनगर ज़िले में स्थित एक नगर किच्छा की। यहां जब शनिवार सुबह-सुबह ऐसी अनहोनी देखने को मिली तो लोगों के होश उड़ गए। स्थानीय लोगों ने जब इसकी सूचना पुलिस को दी तो मौके पर पहुँची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। वहीं टीम मामले की पूरी जानकारी भी जुटा रही है।
ये भी पढ़ें: |
---|
![]() |
भर्ती परीक्षाओं में गड़बड़ी कराने वाले 66 आरोपित गिरफ्तार, अब तक इतनी परीक्षायें हुई रद्द |
मिली जानकारी के मुताबिक, किच्चा नगर के (Uttarakhand Crime news today) पुलबट्टा थाना क्षेत्र में दोनों प्रेमी युगल ने पेड़ से लटककर जान दे दी। बताया जा रहा है कि दोनों शादीशुदा थे और दोनों के बच्चे भी है। लड़की इन दिनों अपने मायके में थी। इसी दौरान दोनों ने ये फैसला लिया। मामले की पूरी जानकारी पुलिस जुटा रही है।
Uttarakhand Crime news today: भाई से हुई थी आखिरी बात
जानकारी के अनुसार देर रात जब लड़की घर से बाहर निकली तो प्रेमी ने लड़की के भाई को फोन किया था। इस दौरान उसने फोन पर कहा कि हम दोनों बहुत दूर जा रहे हैं। जब तक घर वाले समझ तब तक ये अनहोनी हो चुकी थी। सुबह दोनों के शव पेड़ ले लटके हुए मिले।
For latest news of Uttarakhand subscribe devbhominews.com