DEVBHOOMI NEWS DESK: उत्तराखंड कांग्रेस बुरे समय से गुजर रही है, पार्टी से इस्तीफों का दौर (Uttarakhand Congress News) लगातार जारी है। पार्टी के बड़े नेता पाला बदलने में लगे हुए हैं। रुद्रपुर में जिला पंचायत अध्यक्ष रेनू गंगवार और उनके पति सुरेश गंगवार ने पार्टी की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है। दोनों नेताओं ने पार्टी पर उपेक्षा का आरोप लगाया है। बता दें कि पिछले विधानसभा चुनाव से पहले दोनों नेता भाजपा छोड़कर कांग्रेस में शामिल हुए थे।
Uttarakhand Congress News: पूर्व राज्य मंत्री भी भाजपा में शामिल
इसके अलावा वरिष्ठ कांग्रेस नेता और पूर्व राज्य मंत्री एसपी सिंह ने बीते रविवार को अपने समर्थकों के साथ भारतीय जनता पार्टी की औपचारिक सदस्यता ग्रहण कर ली। सिंह ने कांग्रेस पर आरोप लगाया कि पार्टी में तानाशाही बढ़ रही है। (Uttarakhand Congress News)
उत्तराखंड में 19 अप्रैल को मतदान, शांतिपूर्ण चुनाव के लिए अर्द्धसैनिक बलों की 65 कंपनियां मिली
लोहाघाट से कांग्रेस विधायक खुशाल सिंह अधिकारी के भतीजे आनंद अधिकारी भी भाजपा में शामिल हो गए हैं। आनंद अधिकारी ने अपने समर्थकों के साथ देहरादून में भाजपा की सदस्यता ली। इस से पहले शनिवार को पूर्व मंत्री दिनेश अग्रवाल ने भी पार्टी छोड़ दी थी। कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता वसी जैदी ने भी पार्टी की प्राथमिक से इस्तीफा दे दिया है। (Uttarakhand Congress News)
देवभूमि उत्तराखंड से जुड़ी हर खबर और जानकारी के लिए क्लिक करें-देवभूमि न्यूज