जसपुर : निलंबित कोतवाल अशोक कुमार पर दुष्कर्म का आरोप लगाने वाली महिला ने खाया जहर

0
306

Uttarakhand City News

जसपुर से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। यहां पर निलंबित कोतवाल अशोक कुमार पर दुष्कर्म का आरोप लगाने वाली पीड़िता ने ज्यादा मात्रा में नींद की गोलियां खा ली।

पीड़िता को एनडी भट्ट अस्पताल में भर्ती कराया गया जिसके बाद चिकित्सकों ने उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया, पीड़िता की हालत गंभीर बनी हुई है। इससे पहले महिला का कथित तौर पर एक वीडियो वायरल हुआ था। जिसमें महिला कोतवाल पर लगाए आरोपों को वापस लेने की बात कह रही है, हालांकि इस वीडियो की देवभूमि न्यूज पुष्टि नहीं करता है।

Uttarakhand City News : डीजीपी अशोक कुमार ने किया था निलंबित

Uttarakhand City News
Uttarakhand City News

Uttarakhand City News

बीते मंगलवार को डीजीपी अशोक कुमार ने यौन शोषण के आरोप में जसपुर कोतवाल अशोक कुमार को निलंबित कर दिया था। वहीं इस मामले की जांच सीओ काशीपुर वंदना वर्मा को सौंपी गई।

निरीक्षक अशोक कुमार एक महिला के यौन उत्पीड़न के मामले में फंसे हैं।महिला ने अशोक कुमार, पुलिस महानिदेशक, उत्तराखंड के समक्ष प्रस्तुत होकर शिकायती प्रार्थना पत्र दिया था, जिसमें उनके द्वारा जसपुर थाना प्रभारी पर पद का दुरुपयोग करने के तथाकथित आरोप लगाए गए थे। इस दौरान महिला ने पुख्ता सबूत भी उपलब्ध कराए थे।

महिला ने सबूत के तौर पर एक वीडियो भी सौंपा था, जिसमें निरीक्षक अशोक कुमार महिला के साथ दिखाई दे रहे हैं. इससे पहले कोतवाल अशोक कुमार पूर्व में कोतवाली के निरीक्षक थे, जहां उन पर कांग्रेसियों के उत्पीड़न का आरोप लगा था।

विधायक तिलकराज बेहड़ के सदन में मामला उठाने के बाद उनका तबादला किच्छा से जसपुर कर दिया गया था। अशोक कुमार मूल रुप से हरिद्वार जनपद के रहने वाले हैं, वहीं कोतवाल अशोक कुमार शिकायत के बाद अभी कुछ माह पूर्व ही किच्छा प्रभारी निरीक्षक के पद से हटाए गए थे और जसपुर कोतवाली भेजे गए थे।

ये भी पढे़ं : Haridwar Panchayat Election: प्रधान प्रत्याशी की जहरीली कच्ची से 2 और मरे; 12 गवां चुके जान, मचा कोहराम