UTTARAKHAND BUDGET SESSION 2026: उत्तराखंड की ग्रीष्मकालीन राजधानी गैरसैंण (भराड़ीसैंण) में 9 मार्च से उत्तराखंड विधानसभा का महत्वपूर्ण बजट सत्र शुरू होने जा रहा है। यह सत्र 2027 के विधानसभा चुनावों से ठीक पहले यह सरकार का अंतिम पूर्ण बजट होगा। 13 मार्च तक चलने वाले इस 5 दिवसीय सत्र के दौरान राज्य सरकार वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए अपना वार्षिक बजट सदन के पटल पर रखेगी। इस बार बजट का मुख्य फोकस महिला सशक्तिकरण, किसानों, युवाओं और रोजगार पर रहने की संभावना है।
UTTARAKHAND BUDGET SESSION 2026: राज्यपाल के अभिभाषण वाले दिन ही बजट पेश किया जाएगा
प्रदेश के संसदीय कार्य मंत्री सुबोध उनियाल ने आगामी बजट सत्र को लेकर कहा कि गैरसैंण में बजट सत्र जन भावनाओं के अनुरूप किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि इस बार पहली बार ऐसा होगा जब राज्यपाल के अभिभाषण वाले दिन यानी की 9 मार्च को 2026-27 का बजट सदन के पटल पर रखा जाएगा। आपको बता दें कि आमतौर पर राज्यपाल के अभिभाषण के बाद धन्यवाद प्रस्ताव पर चर्चा होती है और उसके दूसरे या तीसरे दिन सदन के पटल पर बजट रखा जाता है लेकिन इस बार राज्यपाल के अभिभाषण वाले दिन ही शाम को सदन के पटल पर बजट पेश किया जाएगा।

उत्तराखंड विधानसभा का बजट सत्र भराड़ीसैण में 9 मार्च से, 11 मार्च को होगा बजट पेश
देश दुनिया से जुड़ी हर खबर और जानकारी के लिए क्लिक करें-देवभूमि न्यूज

