भाजपा प्रदेश कार्य समिति की दो दिवसीय बैठक हल्द्वानी में शुरू, पहुंचेंगे कई दिग्गज

0
234
भाजपा प्रदेश कार्य समिति की दो दिवसीय बैठक हल्द्वानी में शुरू, पहुंचेंगे कई दिग्गज

कल उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भी होंगे शामिल

हल्द्वानी (पंकज अग्रवाल): शहर में दो दिन तक भाजपा के दिग्गज नजर आएंगे, देवलचैड़ स्थित होटल मेें मंगलवार व बुधवार को प्रदेश कार्य समिति की बैठक होगी। उत्तराखंड में संगठन को और मजबूत करने और आगामी चुनाव को लेकर भी रणनीति बन सकती है। आज मंगलवार को चार बजे से कार्य समिति की बैठक शुरू होगी। आज से शहर में दिग्गजों का जुटना तय है, कल बुधवार को मुख्यमंत्री, मंत्री और सभी सांसद मौजूद होंगे। दो दिवसीय कार्य समिति कार्यक्रम में प्रदेश प्रभारी, सह प्रभारी के पहुंचेंगे। 8 जून को प्रदेश कार्यसमिति का दूसरा दिन होगा, जिसमे मुख्यमंत्री, बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष, उत्तराखंड के सभी पांचो सांसद, राज्य के सभी मंत्री और विधायक मौजूद रहेंगे, वहीं इस कार्यसमिति को लेकर तैयारियां जोरों पर चल रही हैं।

हल्द्वानी में होने वाली भाजपा की दो दिवसीय प्रदेश कार्यसमिति आज शाम चार बजे से से शुरु हो जायेगी। दोपहर तीन बजे भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे। तत्पश्चात पदाधिकारियों की बैठक होगी, बैठक में संगठन के आगामी कार्यक्रमों, संगठन की रुपरेखा, और आगामी निकायों और लोकसभा चुनावों को लेकर भी चर्चाएं हो सकती हैं। वहीं, आज सायं पांच बजे कृषि और सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी सर्किट हाउस काठगोदाम में अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक लेंगे।

bjp meeting haldwani 2

भाजपा ने प्रदेश कार्य समिति के आयोजन को लेकर इस बार हल्द्वानी को चुना है। संगठन से जुड़ी अहम बैठक में प्रदेश पदाधिकारी, जिलाध्यक्ष, कैबिनेट मंत्री व विधायक भी रहेंगे। इसके अलावा राष्ट्रीय स्तर के पदाधिकारी भी पहुंच सकते हैं। मंगलवार दोपहर चार बजे से पदाधिकारियों के आने का सिलसिला शुरू होगा। प्रदर्शनी का शुभारंभ करने के बाद प्रदेश पदाधिकारियों की बैठक शुरू होगी। दो दिन तक चलने वाली बैठक में संगठन से जुड़े कई अहम प्रस्तावों के अलावा भविष्य की सियासी रणनीति को लेकर मुहर भी लगेगी।