UTTARAKHAND ACCIDENTS: उत्तराखण्ड में पिछले 24 घंटों से जारी भारी बारिश और बर्फबारी ने जनजीवन को बुरी तरह प्रभावित किया है। खराब मौसम और दृश्यता कम होने के कारण राज्य के अलग-अलग हिस्सों में दर्दनाक सड़क हादसे और भूस्खलन की घटनाएं सामने आई हैं। शुक्रवार को मसूरी, चमोली और अल्मोड़ा मार्ग पर हुए हादसों में चार लोगों की जान चली गई, जबकि कई लोग गंभीर रूप से घायल हैं। बद्रीनाथ नेशनल हाईवे भी मलबे के कारण बाधित हो गया है।
UTTARAKHAND ACCIDENTS:मसूरी में हाथीपांव की गहरी खाई में गिरी कार, रेस्क्यू जारी
पर्यटन नगरी मसूरी के हाथीपांव क्षेत्र में शुक्रवार को एक अनियंत्रित कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। हादसे की सूचना मिलते ही एसडीआरएफ (SDRF) की टीम सहस्त्रधारा पोस्ट से अपर उप निरीक्षक मनोज जोशी के नेतृत्व में मौके पर पहुँची।(UTTARAKHAND ACCIDENTS)
रेस्क्यू टीम ने बेहद दुर्गम परिस्थितियों में खाई में उतरकर दो घायलों भार्गव शर्मा (24) और दिशा रावल (24), दोनों निवासी देहरादून को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। हालांकि, कार में सवार एक तीसरा युवक अभी भी मलबे और वाहन के बीच बुरी तरह फंसा हुआ है। चट्टानों के बीच फंसी कार की स्थिति इतनी नाजुक है कि प्रशासन को भारी क्रेन मंगवानी पड़ी है ताकि वाहन को स्थिर कर युवक को निकाला जा सके। समाचार लिखे जाने तक रेस्क्यू अभियान जारी था।(UTTARAKHAND ACCIDENTS)

UTTARAKHAND ACCIDENTS: उन्नाव के दो पर्यटकों की मौत, दो गंभीर
उत्तर प्रदेश के उन्नाव से कैंची धाम और जागेश्वर की यात्रा पर निकले चार पर्यटकों के लिए शुक्रवार का दिन काल बन गया। उनका वाहन अनियंत्रित होकर लगभग 250 मीटर गहरी खाई में जा गिरा। इस भीषण हादसे में अंकित चौधरी और अभिराज (दोनों निवासी पीतांबर नगर, उन्नाव) की मौके पर ही मौत हो गई। अन्य दो पर्यटकों को गंभीर अवस्था में खाई से निकालकर हायर सेंटर रेफर किया गया है। स्थानीय प्रशासन के अनुसार, खराब मौसम और संकरी सड़क हादसे का कारण हो सकती है।(UTTARAKHAND ACCIDENTS)
चमोली: ऑल्टो कार दुर्घटनाग्रस्त, चालक ने दम तोड़ा
चमोली जिले के थराली थाना क्षेत्र के चिड़िंगा के पास शुक्रवार रात एक ऑल्टो कार (UK 11TA 3040) लगभग 120 मीटर गहरी खाई में गिर गई। पुलिस और डीडीआरएफ (DDRF) की टीम ने मौके पर पहुँचकर चालक दर्शन सिंह (42) को लहूलुहान हालत में बाहर निकाला। उन्हें तत्काल 108 एंबुलेंस के माध्यम से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र थराली पहुँचाया गया, जहाँ चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।(UTTARAKHAND ACCIDENTS)
बद्रीनाथ हाईवे बाधित: गोविंदघाट के पास गिरा पहाड़
लगातार हो रही बारिश और बर्फबारी के कारण चमोली जिले में भूस्खलन का खतरा बढ़ गया है। बद्रीनाथ नेशनल हाईवे पर गोविंदघाट के पास ‘पिनोला’ नामक स्थान पर पहाड़ का एक बड़ा हिस्सा टूटकर सड़क पर आ गिरा। स्थानीय निवासी रूपेश पवार ने बताया कि विशाल बोल्डर और भारी मलबे के कारण हाईवे पूरी तरह बंद हो गया है। सड़क पर गिरे पत्थर इतने बड़े हैं कि उन्हें बिना भारी मशीनों के हटाना असंभव है। मार्ग बाधित होने से तीर्थयात्री और स्थानीय लोग घंटों से फंसे हुए हैं। प्रशासन मौसम साफ होने का इंतजार कर रहा है ताकि मशीनों के जरिए मलबा हटाकर यातायात सुचारू किया जा सके।

प्रशासन ने यात्रियों और स्थानीय निवासियों के लिए किए हैं दिशा-निर्देश जारी
लगातार हो रही बारिश और बर्फबारी के कारण प्रशासन ने यात्रियों और स्थानीय निवासियों के लिए दिशा-निर्देश जारी किए हैं:
- सड़कों पर फिसलन: बर्फबारी वाले क्षेत्रों में सड़कों पर फिसलन बढ़ने से यातायात प्रभावित हो सकता है।
- चारधाम यात्रा तैयारी: कपाट खुलने की तैयारियों में जुटे कर्मियों और तीर्थयात्रियों को ऊँचाई वाले क्षेत्रों में सावधानी बरतने को कहा गया है।
- फसल सुरक्षा: ओलावृष्टि और तेज हवाओं से ओट (सेब) और अन्य रबी फसलों को नुकसान की आशंका है।
- बिजली और पेड़: तेज हवाओं के कारण बिजली के खंभे या पेड़ गिरने का जोखिम बना हुआ है, अतः असुरक्षित संरचनाओं से दूर रहें।
मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, यह सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ का प्रभाव है। विभाग हर तीन घंटे में ‘नाउकास्ट’ (तत्काल पूर्वानुमान) जारी कर रहा है ताकि लोग अपडेट रहें।
देश दुनिया से जुड़ी हर खबर और जानकारी के लिए क्लिक करें-देवभूमि न्यूज

