Uttarakhand Devbhoomi desk:अमेरिका में 1 अक्टूबर से USA SHUTDOWN हो सकता है इसके मतलब ये होगा कि देश में सभी गैर-जरूरी सेवाएं बंद हो सकती है। बीते शुक्रवार को अमेरिकी संसद में रिपब्लिकन पार्टी द्वारा प्रस्तुत सरकार को अस्थायी रूप से वित्त पोषित करने के फंडिंग बिल को खारिज कर दिया गया है। बता दें कि इस बिल को रिपब्लिकन पार्टी के सांसदों की ओर से कॉंग्रेस में पेश किया गया था।
![क्या अमेरिका संकट में है? 1 अक्टूबर से शटडाउन की संभावना, जानिए क्या है वजह? 1 USA SHUTDOWN](http://devbhoominews.com/wp-content/uploads/2023/09/United-States-Capitol-place-Washington-DC-US-300x200.webp)
रिपब्लिकन सांसदो की ये मांग है-
रिपब्लिकन पार्टी की मांग है कि सरकारी खर्च में कटौती की जाए और इसके अलावा सीमा सुरक्षा प्रतिबंध भी लगाए जाएं। इस विधेयक के काँग्रेस में पारित होने की संभावना बेहद कम थी क्योंकि संसद में डेमोक्रेटिक पार्टी को बहुमत प्राप्त है। अमेरिकी संसद इस फंडिंग बिल की मदद से 17 नवंबर तक सरकार को वित्त पोषित करने की योजना पर काम कर रही थी। अब ऐसे में इस बिल के खारिज होने से अमेरिका में USA SHUTDOWN संकट के हालात पैदा होते दिख रहें हैं।
कब होता है USA SHUTDOWN?
अमेरिका में जब सरकारी कामकाज और सरकारी एजेंसियों से जुड़े प्राइवेट संस्थानों को काम करने के लिए सरकार पर्याप्त फंडिंग नहीं दे पाती है, तो ऐसी स्थिति में सरकारी USA SHUTDOWN की घोषणा की जाती है। इसमें सभी सरकारी एजेंसियों को गैर-जरूरी काम बंद करने पड़ते हैं।
2024 में नहीं हो पाएगा एक देश एक चुनाव, 2029 के लिए काम कर रही है सरकार
क्या हो सकते हैं असर?
अगर USA SHUTDOWN की स्थिति आई तो अमेरिका को इससे हर हफ्ते 6 बिलियन डॉलर का नुकसान होने की संभावना जताई जा रही है। शटडाउन के दौरान सरकार का संचालन एक तरह से बंद हो जाएगा जिससे लाखों सरकारी कर्मियों को वित्तीय संकट से जूझना पड़ सकता है। उनका वेतन रोक दिया जाएगा। सरकारी सेवाओं जैसे क्लिनिकल परीक्षण, बंदूक परमिट और पासपोर्ट पर भी इसका असर हो सकता है।