UP Lakhimpur Crime: UP के Lakhimpur से एक चौकाने वाली घटना सामने आई है जहां, चौथी क्लॉस में पढ़ने वाले एक बच्चे ने, एक ऐसी साजिश रची जिसे सुनकर हर कोई हैरान रह गया, और यह साजिश बच्चे ने इसलिए रची क्योकि उसे परीक्षा नही देनी थी, दरअसल जो बच्चा था वो स्कूल जाने के लिए घर से निकला तो था, लेकिन पहुँच नही पाया। इसकी जानकारी जैसे ही पुलिस को मिली, पुलिस टीम बनाकर छानबीन शुरू कर दी।
पुलिस ने ढूंढने के लिए ड्रोन कैमरे का भी सहारा लिया। इसके बाद में हकीकत सामने आई तो , हर कोई हैरान रह गया, बच्चे ने खुद अपने आप को किडनैप करने की साजिश रची।
![UP Lakhimpur Crime : 11 साल के बच्चे ने ऐसी साजिश को दिया अंजाम, हर कोई रह गया हैरान 1 UP Lakhimpur Crime](https://devbhoominews.com/wp-content/uploads/2022/08/UP-Lakhimpur-Crime.jpg)
UP Lakhimpur में हो रही है बच्चा चोरी की घटनाएं
UP Lakhimpur Crime: दरअसल UP Lakhimpur में बच्चा चोरी की घटनाएं हो रही है, जिसके बाद पुलिस को जब बच्चे के गायब होने की जानकारी मिली तो पुलिस को लगा कि बच्चे को किडनैप कर लिया गया है, इस मामले को लेकर पुलिस एक्टिव हो गई। और पुलिस ने तलाश शुरू कर दी।
![UP Lakhimpur Crime : 11 साल के बच्चे ने ऐसी साजिश को दिया अंजाम, हर कोई रह गया हैरान 2 UP Crime](https://devbhoominews.com/wp-content/uploads/2022/08/UP-Crime.jpg)
बच्चे की उम्र 11 साल बताई जा रही है
UP Lakhimpur Crime : बच्चे का नाम शिवांक बताया जा रहा है। बच्चे की उम्र 11 साल की बताई जा रही है, वह सरदार पटेल स्कूल का विद्यार्थी बताया जा रहा है। शिवांक स्कूल के लिए साइकिल पर निकला, लेकिन उसकी साइकिल और बैग पश्चिम गोला रोड़ पर टोलगेट के पास मिली।
![UP Lakhimpur Crime : 11 साल के बच्चे ने ऐसी साजिश को दिया अंजाम, हर कोई रह गया हैरान 3 Lakhimpur Crime](https://devbhoominews.com/wp-content/uploads/2022/08/Lakhimpur-Crime.jpg)
जंगल की झाड़ियों से शिवांक पाया गया
UP Lakhimpur Crime : शिवांक ने पिता ने इस बात की सूचना पुलिस को दी। पुलिस की अलग-अलग टीम ने तलाश शुरू की। कई घंटों बाद पुराना गांव के पास जंगल की झाड़ियों से शिवांक पाया गया। शिवांक ने बताया कि उसका पढ़ाई में मन नहीं लगता, लेकिन माता-पिता ने जबर्दस्ती उसे पढ़ने के लिए स्कूल भेजा। जिसके कारण उसने इस घटना को अंजाम दिया। आस पास के रहने वाले लोगों को जब इस बात की जानकारी मिली तो वह भी चौक गए।