UP Gorakhpur News पीपल के पेड़ के नीचे तांत्रिक ने किया रेप,रकम भी लूट ली

0
149
up gorakhpur news

UP Gorakhpur News महिलाओं का तांत्रिक पर आरोप,रेप के बाद पैसे भी लूट लिए

उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले के कैम्पियरगंज थाना क्षेत्र के मछली गांव चौकी के एक गांव में वहां की 3 महिलाओं ने एक तांत्रिक पर उनके साथ रेप का आरोप लगाया है. महिलायें एक ही घर से बताई जा रहीं हैं और आपस में देवरानी जेठानी हैं.

UP Gorakhpur News तांत्रिक ने पीपल पेड़ के नीचे बुलाकर किया रेप

बताया जा रहा है कि एक ही गांव की तीनों महिलाओं को तांत्रिक ने पीपल के पेड़ के नीचे बुलाकर उनके साथ रेप किया। महिलाऐं अपने साथ जो पैसे लायी थी वो भी तांत्रिक ने लूट लिया।

UP Gorakhpur News झांड़ फूंक के नाम पर तांत्रिक रोज बुलाता था

up gorakhpur news

जानकारी के मुताबिक गांव की तीनों महिलाओं ने, तांत्रिक जिसका नाम श्याम बिहारी है उस पर आरोप लगाया है कि वो रोज उनको रात के 12 बजे पीपल के पेड़ के पास बुलाता था। उन महिलाओं का कहना है कि कुछ प्रेत दोष के निवारण के लिए वो उस तांत्रिक के संपर्क में आयी थी और बाद में पता चला कि वो ढोंगी तांत्रिक है और उनको रोज पीपल के पेड़ के पास झाड़ फूंक के नाम पर बुलाता था और उन्हें नशीला पदार्थ खिला कर रेप करता था।

UP Gorakhpur News  महिलाओं को मौत का खौफ दिखाकर रोज करता था रेप

up gorakhpur news

महिलाओं ने बताया कि वो तांत्रिक उन्हें तंत्र मंत्र के नाम पर अपने जाल में फंसा लिया था। तीनों औरते उससे लम्बे समय से झाड़ फूंक करवा रही थीं और वो तीनों को अलग अलग समय पर बुलाकर उनका रेप करता था, जो कि कई दिनों से चल रहा था। उन्होंने बताया की तांत्रिक उन्हें जबरदस्ती मौत का डर दिखा कर बुलाता था और उनके साथ जबरदस्ती करता था। महिलाओं ने तंग आकर थाने में तांत्रिक के खिलाफ तहरीर दी है। तहरीर मिलने पर सीओ योगेंद्र सिंह ने पुलिस जांच शुरू कर दी है।

ये भी पढ़ें Digital Rape में 65 साल के बुजुर्ग को उम्रकैद की सजा