UMESH KUMAR PRANAV CHAMPION: खानपुर के निर्दलीय विधायक उमेश कुमार और पूर्व विधायक कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन के बीच विवाद अब और बढ़ता जा रहा है। उमेश कुमार ने 30 जनवरी 2025 को लक्सर में ब्राह्मण समाज की महापंचायत बुलाने का ऐलान किया था। लेकिन, पंचायत से पहले ही पुलिस ने खानपुर विधायक को हिरासत में ले लिया। उमेश कुमार को डोईवाला के लच्छीवाला टोल प्लाजा से गिरफ्तार किया गया।

UMESH KUMAR PRANAV CHAMPION विवाद सुर्खियों में
हाल ही में सोशल मीडिया पर एक पोस्ट को लेकर दोनों नेताओं के बीच तीखी बहस छिड़ गई थी, जो जल्द ही हिंसा में बदल गई। 25 जनवरी को एक पोस्ट को लेकर शुरू हुआ विवाद 26 जनवरी को फायरिंग और मारपीट के रूप में सामने आया, जिससे मामला गंभीर हो गया। इस पूरे घटनाक्रम में रुड़की सिविललाइंस कोतवाली पुलिस ने विधायक उमेश कुमार के 31 और पूर्व विधायक चैंपियन के 26 समर्थकों पर मुचलका पाबंद कर दिया है।

कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन 14 दिन की न्यायिक हिरासत में, उमेश कुमार की भी होगी कोर्ट में पेशी
देश दुनिया से जुड़ी हर खबर और जानकारी के लिए क्लिक करें-देवभूमि न्यूज

