HomeLatest Newsकुंवर प्रणव सिंह चैंपियन 14 दिन की न्यायिक हिरासत में, उमेश कुमार...

कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन 14 दिन की न्यायिक हिरासत में, उमेश कुमार की भी होगी कोर्ट में पेशी

UMESH KUMAR PRANAV CHAMPION: उत्तराखंड में राजनीतिक हलचल बढ़ी हुई है, जहां खानपुर विधानसभा क्षेत्र के विधायक उमेश कुमार और पूर्व विधायक कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन के बीच विवाद एक नए मोड़ पर आ गया है। चैंपियन को आज कोर्ट में पेश किया गया। सुनवाई के दौरान चैंपियन को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। इस मामले की गंभीरता को देखते हुए कोर्ट परिसर के बाहर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई है, और भारी पुलिस बल तैनात किया गया है। खानपुर विधायक उमेश कुमार को भी कोर्ट में पेश किया जाएगा।

UMESH KUMAR PRANAV CHAMPION
UMESH KUMAR PRANAV CHAMPION

UMESH KUMAR PRANAV CHAMPION: मामले में क्या हुआ था?

कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन को खानपुर विधायक उमेश कुमार के आवास पर फायरिंग और मारपीट के आरोप में गिरफ्तार किया गया था। उन पर हत्या के प्रयास समेत कई गंभीर धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। रविवार को चैंपियन ने उमेश कुमार के कैंप कार्यालय पर गोली चलाई, जिससे माहौल और भी गरमा गया। इसके बाद, उमेश कुमार चैंपियन के कार्यालय में पिस्टल लेकर पहुंचे, लेकिन पुलिस ने उन्हें समय रहते रोक लिया। इस दौरान दोनों नेताओं के समर्थकों के बीच टकराव की स्थिति बन गई, जिसके बाद दोनों कैंप कार्यालयों के बाहर भारी पुलिस बल तैनात किया गया था। इसके बाद पुलिस ने चैंपियन को गिरफ्तार कर देहरादून के नेहरू कालोनी थाने में ले जाया।

UMESH KUMAR PRANAV CHAMPION
UMESH KUMAR PRANAV CHAMPION

दोनों के बीच पुराना है विवाद

खानपुर विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन और वर्तमान विधायक उमेश कुमार के बीच विवाद 2022 से शुरू हुआ था, जब चैंपियन ने उमेश कुमार पर विभिन्न आरोप लगाए थे। उमेश कुमार ने इन आरोपों का खंडन करते हुए चैंपियन को जवाब दिया था। समय के साथ, यह विवाद सोशल मीडिया पर बढ़ता गया, इसके बाद कई बार दोनों नेताओं और उनके समर्थकों के बीच तीखी नोकझोंक देखने को मिली।

ये भी पढिए-

UCC UTTARAKHAND
UCC UTTARAKHAND

उत्तराखंड में ऐतिहासिक समान नागरिक संहिता (UCC) लागू, देश का पहला राज्य बना

देश दुनिया से जुड़ी हर खबर और जानकारी के लिए क्लिक करें-देवभूमि न्यूज

WhatsApp Group
Join Now
DevbhoomiNews Desk
DevbhoomiNews Desk
Abhishek Semwal is Postgraduate in Mass Communication with over three years of experience across digital and print media. Covering a wide range of subjects, with a strong focus on local and regional issues, delivering clear, insightful and engaging content.
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular