Teachers Day 2022 : Uttarakhand के इन Teachers को मिला राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार, 39 को शैलेस मटियानी पुरस्कार

0
291
Teacher's Day 2022

Uttarakhand News- Dehradun Bureau : Teachers Day 2022 के मौके पर उत्तराखंड के 2 शिक्षकों को आज देश की महामहिम राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू ने राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार से सम्मानित किया है। आज शिक्षक दिवस (Teachers Day 2022) के मौके पर महामहिम राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू ने देशभर के 46 शिक्षकों को शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य करने के लिए सम्मानित किया है। हर साल शिक्षक दिवस (Teachers Day 2022) पर यह कार्यक्रम आयोजित किया जाता है। उत्तराखंड के दो शिक्षकों ने भी राष्ट्रीय स्तर के इस पुरस्कार में जगह बनाकर प्रदेश के साथ ही अपना नाम भी रोशन किया है।

उत्तराखंड के 39 शिक्षकों को शैलेश मटियानी राज्य शिक्षक पुरस्कार से नवाजा

दूसरी ओर उत्तराखंड के 39 शिक्षकों को आज मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी शिक्षक दिवस के मौके पर शैलेस मटियानी पुरस्कार देकर सम्मानि किया। उत्तराखंड की राजधानी देहरादून के साथ ही पूरे प्रदेश में जगह-जगह शिक्षकों के सम्मान में कार्यक्रम आयोजित किए गए हैं।

यह भी पढ़ें: Akshay kumar की फिल्म Cuttputlli पर उत्तराखंड में बवाल, शूटिंग उत्तराखंड में और ब्रांडिंग हिमाचल की

Uttarakhand Police : 1.5 साल से नहीं दर्ज हुई 2 भैंस चोरी की रिपोर्ट; CM दरबार पहुंचा केस तो सभी हैरान

Teachers Day 2022

Teachers Day 2022: उत्तराखंड के इन दो शिक्षकों को मिला पुरस्कार 

बता दें कि उत्तराखंड के शिक्षक प्रदीप नेगी और कौस्तुभ चंद्र जोशी को महामहिम राष्ट्रपति राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित किया है। देश भर के 46 शिक्षकों को स्कूली शिक्षा में विशेष योगदान के लिए सम्मानित किया गया है। इनमें दो उत्तराखंड के सम्मानित गुरु जी भी शामिल हैं।

हर वर्ष शिक्षक दिवस 5 सितंबर पर होता है आयोजन 

हर वर्ष शिक्षक दिवस 5 सितंबर के मौके पर नई दिल्ली विज्ञान भवन में शिक्षकों को सम्मानित किया जाता है। नई दिल्ली विज्ञान भवन में भव्य समारोह का आयोजन करने के साथ ही देशभर के उत्कृष्ट कार्य करने वाले गुरुजन सम्मानित किए जाते हैं।

वहीं,Teachers Day 2022 पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मुख्यमंत्री आवास में पूर्व राष्ट्रपति एवं महान शिक्षाविद्, भारत रत्न डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन की जयंती पर श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए सभी प्रदेशवासियों को “शिक्षक दिवस” की शुभकामनाएं दी।

Teachers Day 2022

दूसरी ओर उत्तराखंड के 39 शिक्षकों को शैलेश मटियानी राज्य शिक्षक पुरस्कार से सम्मानित किया गया। इन टीचर्स में प्रारंभिक शिक्षा के 13 और माध्यमिक शिक्षा के चार जबकि जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान यानी डायट के एक-एक शिक्षक को सम्मानित किया गया है। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इन शिक्षकों को शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य और विशेष योगदान के लिए शैलेश मटियानी राज्य शिक्षक पुरस्कार सम्मानित किया है।

For Latest News of Uttarakhand Subscribe devbhoominews.com : https://devbhoominews.com/