ईद पर ताजमहल में भगवान शिव की पूजा करने पहुंचे ये महंत, मचा हड़कंप

0
233

पांच मई की बजाय आज तीन मई को ही संत के आगरा पहुंचने पर पुलिस प्रशासन सकते में

आगरा/नई दिल्ली, ब्यूरो। आज मुस्लिमों के पर्व ईद पर ताजमहल में प्रवेश करने के साथ ही शिव भगवान की पूजा करने पहुंचे महंत परमहंस दास को पुलिस प्रशासन ने रोक दिया। वह अपने दो शिष्यों के साथ आगरा पहुंचे थे। अयोध्या छावनी के संत महंत परमहंस दास मंगलवार को फिर से आगरा पहुंचे तो पुलिस प्रशासन भी सकते में आ गया। दरअसल, महंत परमहंस दास ने पांच मई 2022 को आगरा के ताजमहल में घुसकर भगवान शिव की पूजा का ऐलान किया था। इससे दो दिन पहले ही वह अपने दो शिष्यों के साथ आगरा पहुंच गए। सुबह करीब 11 बजे परमहंस दास अपने शिष्यों संग ताजमहल के लिए रवाना तो हो गए, लेकिन भारी पुलिस बल ने उन्हें रास्ते में हो रोक दिया। पुलिस का कहना है कि वह उन्हें अपने साथ लेकर जाएगी, लेकिन महंत अकेले ताजमहल जाने पर अड़े हुए हैं।

paramhans j

बता दें कि इससे पूर्व महंत परमहंस दास 26 अप्रैल को आगरा आए थे। तब इनको नियम विरुद्ध प्रवेश से रोक दिया गया था। महंत को भगवा वस्त्र और धर्म दंड की वजह से ताजमहल में प्रवेश से रोक दिया गया था। उन्होंने यह भी आरोप लगाया था कि वहां मौजूद धर्म विशेष के लोगों के इशारे पर ताजमहल की सुरक्षा में तैनात सुरक्षा बलों ने उनके साथ बदसलूकी ही। उनके अनुयायी का मोबाइल छीनकर फोटो और वीडियो डिलिट करने का आरोप भी महंत परमहंस दास ने लगाया था।

दरअसल, ताजमहल के अंदर किसी भी प्रकार की धार्मिक गतिविधि अभी तक नहीं हुई है। सिर्फ शुक्रवार और ईद के दिन ही यहां की मस्जिद में नमाज पढ़ी जाती है। शाहजहां के उर्स के दिन तीन दिन के दौरान यहां इबादत का दौर चलता है। मंगलवार को ईद के दौरान दो घंटे के लिए प्रवेश निशुल्क रहा। सुबह साढ़े आठ बजे ताजमहल के शाही मस्जिद में मुस्लिम समाज के लोगों ने नमाज अता की।