टी20 विश्व कप से बाहर हुए दीपक चाहर, शार्दुल ठाकुर रिजर्व खिलाड़ियों में शामिल

0
274
T20 World Cup 2022
T20 World Cup 2022

T20 World Cup 2022

टीम इंडिया (T20 World Cup 2022 ) को वर्ल्ड कप से पहले एक और झटका लगा है। साउथ अफ्रीका के खिलाफ टी सीरीज में चोट के कारण बाहर हुए दीपक चाहर को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है।

स्पोर्टस के हवाले से कहा गया है की दीपक चाहर टी20 वर्ल्ड कप से बाहर हो गए हैं। आपको बता दें कि वो वर्ल्ड कप टीम में स्टैंड बाय के तौर पर शामिल थे।

रवींद्र जडेजा और जसप्रीत बुमराह के टी20 वर्ल्ड  कप से बाहर हो जाने के बाद दीपक चाहर तीसरे ऐसे खिलाड़ी हैं जो इंजरी के कारण वर्ल्ड कप से बाहर हुए हैं। चाहर के स्थान पर ऑलराउंडर शार्दुल ठाकुर को स्टैंडबाय खिलाड़ी के तौर पर चुना गया है।

आपको बता दें कि दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ लखनऊ में खेले गए वनडे से पहले ट्रेनिंग सेशन में उनको चोट लग गई थी।

चाहर में गेंद को दोनों ओर स्विंग कराने की कमाल की क्षमता है, इसलिए वो शुरूआती ओवरों मे नई गेंद से विकेट लेने में सफल हो पाते हैं। चाहर ने जुलाई 2018 में 20 ओवर में भारत की ओर से पदार्पण किया था।

आपको बता दें कि भारत ने वेस्टर्न ऑस्ट्रेलिया को 10 अक्टूबर को खेले गए मैच में 13 रनों से हराया था। अब 13 अक्टूबर को वेस्टर्न ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ ही अगला मैच खेलेगी।

T20 World Cup 2022
T20 World Cup 2022

T20 World Cup 2022

इसके बाद भारतीय टीम का सामना 17 अक्टूबर को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ होगा जबकि 19 अक्टूबर को न्यूजीलैंड के विरुद्ध होगा।

ये भी पढे़ं : ऑल इंडिया सब जूनियर रैंकिंग बैडमिंटन टूर्नामेंट : हैदराबाद में चमके उत्तराखंड के शटलर