साल का आखिरी सूर्य ग्रहण, इन बातों का रखें खास ख्याल

0
267
Surya Grahan 2022
Surya Grahan 2022

Surya Grahan 2022

आज इस साल का आखिरी सूर्य ग्रहण लगेगा। 4 बजे से भारत में सूतक काल शुरु हो गया है। गोवर्धन पूजा ग्रहण की वजह से 25 अक्टूबर के बदले 26 अक्टूबर और भैया दूज 26 अक्टूबर की बदले 27 को मनाया जाएगा। वहीं दीपोत्सव भी इस साल 5 दिन के बजाय 6 दिन चलेगा।

सूर्य ग्रहण भारत में शाम 4 बजकर 29 मिनट से शुरू होगा और शाम 6 बजकर 9 मिनट पर खत्म होगा। वहीं ग्रहण लगने के 12 घंटे पहले से सूतक काल प्रभावी हो गया है।  भारत समेत दुनियां के कुछ हिस्सों में ग्रहण देखा जा सकता है।

सूर्य ग्रहण का सूतक लगते ही मंदिरों के कपाट बंद कर दिए गए हैं। सूतक ग्रहण के 12 घंटे पहले से लगा है।

आपको बता दें कि आज साल का आखिरी सूर्य ग्रहण है। इस दौरान गर्भवती महिलाओं को भी खास सलाह दी जाती है। इसके साथ ही बच्चों बुजुर्गों को भी खासा ध्यान रखने की जरुरत होती है।

Surya Grahan 2022

Surya Grahan 2022
Surya Grahan 2022

Surya Grahan 2022 : सूर्य ग्रहण पर क्या न करें

सूर्य ग्रहण के समय कोई भी शुभ कार्य नहीं किए जाते हैं। भगवान की मूर्ति के साथ ही तुलसी, पीपल और पेड़ पौधों को छूना भी मना है। ग्रहण के दौरान गर्भवती महिलाओं को घर से नहीं निकलना चाहिए। इसके साथ ही ग्रहण के साथ भोजन पकाना और खाना नहीं चाहिए।

सूर्य ग्रहण में दान करना बेदह ही शुभ माना जाता है। ग्रहण के खत्म होने के बाद घर की धुलाई की जाती है। गंगा जल का छिड़काव किया जाता है। ग्रहण खत्म होने के बाद स्नान करना चाहिए।

 

ये भी पढ़ें : दिवाली पर लगने वाला है साल का आखिरी सूर्य ग्रहण, इस दौरान बरतें ये सावधानियां