दिवाली पर लगने वाला है साल का आखिरी सूर्य ग्रहण, इस दौरान बरतें ये सावधानियां

0
315
Surya Grahan 2022
Surya Grahan 2022

Surya Grahan 2022

साल 2022 का आखिरी सूर्य ग्रहण 25 अक्टूबर को लगने वाला है। दिवाली कार्तिक अमावस्या को मनाई जाती है, अमावस्या तिथि 24-25 अक्टूबर को दोनों दिन रहेगी। अमावस्या तिथि 24 अक्टूबर 2022 को शाम 5 बजकर 27 मिनट पर शुरू होगी जो कि 25 अक्टूबर 2022 दोपहर 4 बजकर 48 मिनट तक चलेगी। सूर्य ग्रहण 25 अक्टूबर मंगलवार को लगेगा।

यह ग्रहण आंशिक सूर्य ग्रहण है जो 2022 का दूसरा सूर्य ग्रहण होगा। ये ग्रहण कुछ ही हिस्सों में दिखेगा। बताया जा रहा है कि पूर्वी भारत को छोड़कर ये ग्रहण पूरे भारत में देखा जा सकता है।

Surya Grahan 2022

माना जाता है कि ये ग्रहण कुछ राशियों पर अच्छा है तो कुछ राशियों पर इसका गलत प्रभाव पड़ सकता है। सूर्य ग्रहण भौगोलिग घटना है जिसे कई बार आंखों से नहीं देखा जा सकता है। दरअसल सूर्य के चारों और पृथ्वी समेत कई ग्रह परिक्रमा करते रहते हैं। पृथ्वी का उपग्रह चंद्रमा है और वो पृथ्वी की कक्षा में परिक्रमा करता रहता है। लेकिन कई बार ऐसी स्थिति हो जाती है कि सूर्य का प्रकाश पृथ्वी तक सीधे नहीं पहुंच पाता क्योंकि चंद्रमा बीच में आ जाता है, इसी घटना को सूर्य ग्रहण कहते हैं।

सूर्य ग्रहण का समय

Surya Grahan 2022
Surya Grahan 2022

Surya Grahan 2022

भारतीय समयानुसार सूर्य ग्रहण 25 अक्टूबर मंगलवार को दोपहर 4 बजकर 29 मिनट से शाम 5 बजकर 30 मिनट तक यानी लगभग 1 घंटा 14 मिनट रहेगा। सूर्यास्त के साथ ये ग्रहण 5 बजकर 43 मिनट पर पूरी तरह खत्म हो जाएगा।
ग्रहण लगने से पहले के समय को अशुभ माना जाता है और इसे ही सूतक काल कहते हैं। सूतक काल में कोई भी मांगलिक काम नहीं होते हैं। ना ही किसी व्यक्ति को इस समय में नए काम शुरू करना चाहिए।

सूतक काल में भगवान की भक्ति नहीं करनी चाहिए, ना ही खाना बनाएं और खाना खाएं यदि खाना बना हुआ है तो उसमें तुलसी के पत्ते डालकर रखें। सूतक काल में भगवान के मंदिर के पट बंद रखे।दांतों की सफाई और बालों में कंघी नहीं करने की भी इस दौरान मनाही होती है।सूतक काल समाप्त होने के बाद घर की सफाई करें और उसके बाद भगवान की पूजा करें। सूतक काल के दौरान प्रेगनेंट महिलाओं को घर के बाहर ना जाने दें और विशेष सावधानी बरतें।

ये भी पढे़ं : उत्तराखंड के इन गांवों में नहीं होता रावण दहन,दो बहनों के बनते हैं पुतले