सूतक के चलते ग्रहण काल में बंद हुए उत्तराखंड के चारधाम, जानिए अब कब खुलेंगे

0
370
chardham yatra

Dehradun: आज 25 अक्‍टूबर को सूर्य ग्रहण है। इस दौरान उत्तराखंड (chardham yatra) के चारों धाम बंद किए गए हैं। आज सुबह करीब 4:00 बजे गंगोत्री धाम के कपाट बंद कर दिए गए हैं। अब कपाट शाम 6:00 बजे श्रद्धालुओं के दर्शनार्थ खोले जाएंगे। आपको बता दें कि प्रदेश के प्रसिद्ध चारधाम बदरीनाथ, केदारनाथ, गंगोत्री, यमुनोत्री समेत अन्य मंदिरों में आज श्रद्धालु दर्शन नहीं कर पाएंगे। सूर्य ग्रहण के कारण चारधाम के कपाट बंद रहेंगे। मंगलवार शाम को ग्रहण काल समाप्‍त होने के बाद मंदिरों में साफ सफाई कर द्वार खोले जाएंगे और पूजा की जाएगी। इस दौरान श्रद्धालुओं को दर्शनों की अनुमति नहीं होगी।

chardham yatra: चारधाम के कपाट बंद होने की तिथि

chardham yatra

19 नवंबर को बदरीनाथ, 27 अक्टूबर को केदारनाथ और यमुनोत्री धाम (chardham yatra) के कपाट बंद हो रहे हैं। 26 अक्टूबर को गंगोत्री धाम के कपाट शीतकाल के लिए बंद होंगे। 25 अक्टूबर को सूर्य ग्रहण के दिन बदरीनाथ, केदारनाथ सहित चारों धाम बंद हैं। अब तक चारधामों में 44 लाख से ज्यादा श्रद्धालु दर्शन कर चुके हैं।

गोवर्धन पूजा 26 अक्टूबर को

ग्रहण की वजह से गोवर्धन पूजा 25 अक्टूबर की जगह 26 अक्टूबर और भैया दूज 27 अक्टूबर को मनाया जाएगा। इस साल (2022) का दीपोत्सव 5 दिन की जगह 6 दिन का होगा। ग्रहण लगने के 12 घंटे पहले से सूतक काल प्रभावी हो गया है। ग्रहण को भारत समेत दुनिया के कुछ हिस्सों में देखा जा सकता है।

साल का आखिरी सूर्य ग्रहण, इन बातों का रखें खास ख्याल

ग्रहण से ठीक पहले उत्‍तराखंड Ichardham yatra) के सभी मंदिर बंद कर दिए गए। ग्रहण समाप्ति पश्चात मंदिरों में साफ सफाई कर शाम की पूजा और आरती संपन्‍न होंगी।
पंचांग गणना के अनुसार 25 अक्टूबर मंगलवार प्रात: 4 बजकर 26 मिनट से शाम 5 बजकर 32 मिनट ग्रहणकाल में मंदिरों के कपाट बंद रहेंगे।

chardham yatra

chardham yatra: ग्रहण काल

ग्रहण प्रारंभ का समय 25 अक्टूबर 2022 को प्रात: चार बजकर 26 मिनट पर रहा।
पंचांग के अनुसार ग्रहण काल आज शाम पांच बजकर 32 मिनट तक रहेगा।