HomeLatest NewsNBA 2025-26 की लेटेस्ट अपडेट, STEPHEN CURRY की धमाकेदार वापसी से GOLDEN...

NBA 2025-26 की लेटेस्ट अपडेट, STEPHEN CURRY की धमाकेदार वापसी से GOLDEN STATE WARRIORS को राहत

STEPHEN CURRY: NBA 2025-26 सीजन के एक महत्वपूर्ण मोड़ पर खड़ी गोल्डन स्टेट वॉरियर्स के लिये एक खुशखबरी है। टीम के स्टार खिलाड़ी स्टीफन करी चोट के कारण लंबे समय तक बाहर रहने के बाद वापसी के लिए वापसी कर ली है। बीते दिन सैक्रामेंटो किंग्स के खिलाफ 17 पॉइंट्स की मदद से वॉरियर्स ने 110-105 से जीत दर्ज की। बात दें कि टीम 16वें सीजन के आखिरी चरण में 10वें स्थान पर है।

चोट के बाद STEPHEN CURRY की वापसी

करी ने आखिरी मैच 30 जनवरी 2026 को खेला था। जिसमें उन्होने 23 पॉइंट्स बनाए थे। उसके बाद दायें घुटने मेन चोट के कारण वो 27 मैच तक नहीं खेल पाये थे। इस महीने की 1 तारीख को टीम ने घोषणा की थी की करी 5-ऑन-5 मेन शामिल हुए हैं और रिटर्न टू प्रोटोकॉल की प्रक्रिया में हैं। इसके बाद टीम के कोच स्टीव केर ने उन्हें सीधे स्टार्टर के रूप में नहीं, बल्कि बेंच से उतारने का फैसला किया।

STEPHEN CURRY की चोट के बाद धमाकेदार वापसी

5 अप्रैल को ह्यूस्टन रॉकेट के खिलाफ मुक़ाबले में करी ने सबको हैरान कर दिया। उन्होने केवल 25 मिनट्स में खेल में 29 पॉइंट्स, 4 असिस्ट और 5 थ्री पॉइंट्स बनाकर शानदार खेल का प्रदर्शन किया। हालांकि टीम इस मुकाबले को 117-116 के मामूली अंतर से हार गई थी। इस मुकाबले के 2 दिन बाद यानि 7 अप्रैल को ही किंग्स के खिलाफ मुकाबले में भी करी ने 25 मिनट्स में 17 पॉइंट्स बनाए।

STEPHEN CURRY
STEPHEN CURRY

कौन है STEPHEN CURRY?

STEPHEN CURRY जिनका असली नाम वार्डेल स्टीफन करी द्वितीय है, प्रसिद्ध अमेरिकी बास्केटबॉल खिलाड़ी हैं, जो  NBA में गोल्डन स्टेट वॉरियर्स के लिए खेलते हैं। वो पूर्व NBA खिलाड़ी डेल करी के बेटे हैं। स्टीफन करी टीम में पॉइंट गार्ड की भूमिका निभाते हैं। स्टीफन करी चार बार NBA चैंपियन रह चुके हैं और 2016 सीज़न में उन्होंने 402 थ्री-पॉइंट शॉट लगाकर एक सीज़न में सबसे ज्यादा थ्री-पॉइंटर्स का रिकॉर्ड बनाया था। NBA इतिहास के महानतम खिलाड़ियों में गिने जाते हैं।

कॉलेज करियर की बात करें तो स्टीफन करी ने Davidson College के लिए खेलते हुए शानदार प्रदर्शन किया। वो दो बार कॉन्फ़्रेंस प्लेयर ऑफ द ईयर भी चुने गए थे और उन्होंने कॉलेज व कॉन्फ़्रेंस दोनों के स्कोरिंग रिकॉर्ड भी तोड़े हैं। कॉलेज में अपने दूसरे साल में उन्होंने थ्री-पॉइंट शॉट्स का NCAA सिंगल-सीज़न रिकॉर्ड भी बनाया।

STEPHEN CURRY
STEPHEN CURRY

READ MORE:

STEPHEN CURRY के पेशेवर करियर की शुरुआत 2009 के NBA ड्राफ्ट से हुई, जब Golden State Warriors ने उन्हें 7वें स्थान पर चुना। इसके बाद उन्होंने टीम के साथ 21,000 से ज्यादा अंक बनाए और 3,500 से अधिक थ्री-पॉइंटर्स के साथ इस श्रेणी में सबसे आगे रहे। करी ने वॉरियर्स को 2015, 2017, 2018 और 2022 में NBA खिताब जिताए और 2015 में फाइनल्स MVP भी बने। स्टीफन करी ने अपना ज्यादातर करियर वॉरियर्स के साथ बिताया है और 14 से ज्यादा सीज़न टीम का हिस्सा रहे हैं।

STEPHEN CURRY से जुड़ी ऑफ-कोर्ट अपडेट

बता दें कि स्टीफन करी इस सीजन में बिना किसी बड़े ब्रांड से बंधे हुए ‘स्नीकर फ्री एजेंट’ के रूप में खेल रहे हैं। कुछ समय पहले उन्होंने अपने करियर के दौरान इस्तेमाल किये 70+ जोड़ी जूतों का संग्रह दान करने का फैसला किया है। नीलामी 13-28 अप्रैल 2026 को Sotheby’s, न्यूयॉर्क में होगी। इसकी पूरी कमाई उनके ‘Eat.Learn.Play.’ फाउंडेशन को जाएगी। जो जरूरतमंदों की सहायता करने के लिए इसका प्रयोग करेंगे।

Stay connected with Devbhoominews on Instagram, YouTube, Twitter (X), Facebook, LinkedIn, and Pinterest. Use the hashtag #DevBhoomiNews for a chance to be featured in our stories!

For more updates on News, Business, Markets, Auto, Cars & Bikes, Technology, Education, Study & Exams, Sports (including Live Scores), Entertainment (Movies & TV), Lifestyle, Living, Astrology (Rashifal), Reviews, and Guides, keep visiting our blog. Also, don’t forget to read our previous article, “Not Good Enough!” Hardik Pandya Fires at MI Bowlers After RR Loss👉 Join our WhatsApp Community for daily updates and trending news.

DevbhoomiNews Desk
DevbhoomiNews Desk
Abhishek Semwal is a news writer with 1–2 years of experience. He covers multiple categories and focuses on delivering accurate, timely, and easy-to-understand news content.
RELATED ARTICLES

Most Popular