वसंतोत्सव पर रंग बिरंगे फूल बिखेर रहे हैं मनमोहक खुशबू

0
377
devbhoomi

देहरादून (संवाददाता- अमित रतूड़ी): राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (सेनि.) ने आज राजभवन में आयोजित होने वाली दो दिवसीय पुष्प प्रदर्शनी वसंतोत्सव 2022 का शुभारंभ किया। इन दो दिनों में पुष्प उत्पादकों के लिए कई प्रतियोगिताओं का आयोजन भी किया जा रहा है।

uttarakhand news

YOU MAY ALSO LIKE

पुष्प प्रदर्शनी का उद्घाटन आज सुबह 10 बजे किया गया तो वहीं दोपहर 12 बजे से प्रदर्शनी आमजन के लिए खोल दी गई। राज्यपाल लेफ्टिनेट गुरमीत सिंह ने बताया कि आमजन के लिए पुष्प प्रदर्शनी दोनों दिन शाम छह बजे तक खुली रहेगी। पुष्प प्रदर्शनी के दूसरे दिन 9 मार्च को शाम 4 बजे पुरस्कार वितरण एवं समापन समारोह किया जाएगा। पुष्प प्रदर्शनी में सभी को कोविड-19 के दिशा निर्देशों का पालन करना होगा।

वहीं राजभवन में लगी पुष्प प्रदर्शनी को देखने के लिए कई लोगों का हुजूम उमड़ा। दूर दराज से पहुंचे लोगों ने राजभवन में शुरू हुए बसंत उत्सव की काफी तारीफ की। लोगों का कहना था कि यहां पर मौजूद कई किस्म के फूलों को देखने का मौका भी मिल रहा है।

बता दें की राजभवन में आज और कल फूलों का संसार सजा हुआ है। यहां आने वाले लोग जहां रंग बिरंगे फूलों का दीदार कर रहे हैं तो वहीं बच्चों की पेंटिंग प्रतियोगिता, ताजे फूलों की रंगोली एवं खाने योग्य फूलों की प्रतियोगिता सहित 12 मुख्य प्रतियोगिताएं होंगी।

devbhoomi

Follow us on our Facebook Page Here and Don’t forget to subscribe to our Youtube channel Here