Sonia Gandhi : सोनिया गांधी सर गंगाराम अस्पताल में भर्ती, कुछ दिन पहले हुई थी कोरोना पॉजिटिव  

0
310

दिल्ली, ब्यूरो : कोरोना होने के बाद आज कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी को दिल्ली के सर गंगाराम अस्पताल में भर्ती किया गया है। बता दें कि कुछ दिन पहले ही सेनिया गांधी कोरोना पॉजिटिव पाई गई थीं। सेनिया गांधी के गंगाराम अस्पताल में भर्ती होने की जानकारी कांग्रेस राष्ट्रीय सचिव रणदीप सिंह सुरजेवाला ने दी है। उन्होने अपने ट्वीटर हैंडल पर इसे लेकर जानकारी दी है।

रणदीप सुरजेवाला ने ट्वीट करते हुए लिखा है ति सोनिया गांधी की हालत स्थिर है और उन्हें अस्पताल में निगरानी के लिए रखा जाएगा। बता दें कि अब तक दो बार सोनिया गांधी की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। वो पिछले करीब 10 दिनों से बीमार हैं। आपको बता दें कि सेनिया गांधी को 2 जून को कोरोना हुआ था। उस वक्त भी सुरजेवाला ने ही उनकी सेहत को लेकर जानकारी दी थी।  कोरोना से संक्रमति होने के बाद सोनिया गांधी को हल्का बुखार था। उनमें कोरोना के हल्के लक्षण दिख रहे थे, जिसके बाद सोनिया गांधी ने खुद को आइसोलेट कर लिया था और डॉक्टरों की देखरेख में उनका इलाज चल रहा था। ये भी पढ़े-भ्रष्ट के साथ अय्याश भी थे राम विलास? PCS से ऐसे बने IAS, पत्नी के रहते रचाई दूसरी शादी

sonia ghandi

दरअसल पिछले दिनों देश में कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच कांग्रेस के कई नेता वायरस की चपेट में आ गए थे। सोनिया गांधी और संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल के बाद पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी वाद्रा भी कोरोना संक्रमित हो गई थीं। खुद प्रियंका गांधी ने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी थी। लेकिन प्रियंका को संक्रमण के हल्के लक्षण थे, ऐसे में उन्होंने खुद को घर पर आइसोलेट किया था। बता दें कि पिछले दिनों  ईडी ने सोनिया गांधी को नेशनल हेराल्ड केस से संबंधित मनी लॉन्ड्रिंग मामले में 23 जून को पूछताछ के लिए पेश होने को कहा है। इससे पहले उन्हें 8 जून को पेश होने के लिए कहा गया था, लेकिन कोरोना संक्रमित होने के कारण उन्होंने पेशी के लिये ईडी से नई तारीख मांगी थी।ये भी पढ़े-नेशनल हेराल्ड प्रकरण पर कांग्रेस का बयान- ‘केंद्र सरकार के इशारे पर हो रहा प्रपंच, हम न डरने वाले हैं न ही झुकने वाले हैं’