Shatrughan Sinha : ‘भाजपा के उड़ चुके तोते, जो किया उसी का फल भुगत रही BJP’

0
143

टीएमसी सांसद शत्रुघ्न सिन्हा ने कहा, भाजपा ने जो किया उसी का फल भुगत रही है

बिहार में जो राजनीतिक घटनाक्रम चल रहा है उसे लेकर पूर्व केंद्रीय मंत्री व टीएमसी सांसद शत्रुघ्न सिन्हा ने भारतीय जनता पार्टी पर जमकर हमला किया है शत्रुघ्‍न सिन्हा ने कहा कि भाजपा के द्वारा अहंकार का प्रदर्शन किया गया है और यह बात किसी से छुप नहीं पायी है। शत्रुघ्‍न सिन्हा के द्वारा कहा गया कि भाजपा के तोते उड़ चुके हैं। मंगलवार को पटना एयरपोर्ट पर पहुंचे सांसद शत्रुघ्‍न सिन्हा नीतीश कुमार और तेजस्वी यादव की भी तारीफ की। इसी के साथ उन्होंने कहा कि नीतीश और तेजस्वी ने भाजपा को खामोश कर दिया है।

भाजपा को खामोश बने रहने की चेतावनी उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार ने वही किया है जो खुद भाजपा ने मध्य प्रदेश और महाराष्ट्र और कई राज्यों में किया है। इस कारण भाजपा के पास शिकायत करने का कोई कारण नहीं बनता शत्रुघ्‍न सिन्हा ने कहा कि नीतीश कुमार और तेजस्वी यादव के बीच जो दूसरा महागठबंधन हुआ है वह भाजपा को खामोश बने रहने की चेतावनी देता है।

‘भाजपा ने अहंकार का प्रदर्शन किया है’ – शत्रुघ्‍न सिन्हा
शत्रुघ्‍न सिन्हा के द्वारा कहा गया कि ‘भाजपा ने जो किया है, उसी का फल भुगत रही है। कैसे सरकार को खरीदा और अहंकार का प्रदर्शन किया है, यह छिपा नहीं है। बिहार में जो चल रहा था और जो हुआ है, वह अचानक नहीं हुआ। नीतीश कुमार जी का कोई वादा भाजपा ने पूरा नहीं किया। उलटे यह और कहा कि अब हम सबको खत्म कर देंगे और सिर्फ बीजेपी होगी। अब भाजपा ही अकेली रही गई है।

‘भाजपा के साथ वही हुआ जो वह वर्षों से कर रही है- शत्रुघ्‍न सिन्हा
शत्रुघ्‍न सिन्हा के द्वारा आगे कहा गया कि कुल मिलाकर लोग बहुत खुश हैं। असल में, वे यही कह रहे हैं कि भाजपा के साथ वही हुआ जो वह वर्षों से कर रही है। ‘जैसा तुम बोओगे, वैसा ही काटोगे’ । उन्होंने इसे मध्य प्रदेश, गोवा, महाराष्ट्र में अपनी धन शक्ति के माध्यम से किया है… अब उन्हें जैसा का तैसा मिला। शत्रुघ्‍न सिन्हा के द्वारा आगे कहा गया कि यह संदेश गया है कि अब एक ही रास्ता बचा है, एकता का। इस एकता की बात नीतीश कुमार के साथ ही ममता बनर्जी और अखिलेश यादव भी कर रहे हैं।