नूपुर शर्मा को कोर्ट से बड़ी राहत, सभी FIR होंगी दिल्ली ट्रांस्फर

0
182

पैगम्बर विवाद में नूपुर शर्मा को आज सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत  मिल गयी है। नूपुर शर्मा पर दर्ज तमाम FIR को दिल्ली ट्रांसफर कर दिया गया है, जिसकी मांग वह लंबे समय से कर रही थी। अब दिल्ली पुलिस ही नूपुर शर्मा से जुड़े मुकदमों की जांच करेगी। साथ ही सुप्रीम कोर्ट ने राहत देते हुए गिरफ्तारी पर रोक जारी रहने के साथ नूपुर शर्मा को सुरक्षा देने के निर्देश भी दिये हैं।

कोर्ट ने नूपुर शर्मा को कहा की उनके खिलाफ दर्ज FIR रद्द करने के लिए वो हाई कोर्ट में याचिका दाखिल करें। सुप्रीम कोर्ट ने अपने आदेश से नूपुर के खिलाफ दर्ज सभी FIR को दिल्ली पुलिस को सौंप दिया है और अब आगे इसकी जांच दिल्ली पुलिस करेगी। कोर्ट ने अपने आदेश में यह माना है कि नूपुर शर्मा की जान को खतरा है और इसे देखते हुए FIR दिल्ली पुलिस को सौंप दिया जाये। आगे कोर्ट ने यह भी कहा कि दिल्ली पुलिस काफी प्रशिक्षित है और सभी FIR की जांच सक्षम तरीके से कर सकती है। अदालत ने इस बात पर जोर दिया है हम जांच एजेंसियों पर कुछ थोपना नहीं चाहते हैं। साथ में यह भी कहा की अगर कोई नई FIR नूपुर के खिलाफ दर्ज होती है तो वो भी दिल्ली पुलिस को ट्रांसफर होगी ना कि उनकी गिरफ्तारी होगी। आपकी जानकरी के लिए बताते चले की इस मामले में 19 जुलाई को पिछली सुनवाई हुई थी ,जिसमे नूपुर शर्मा की गिरफ़्तारी पर कोर्ट ने 10 अगस्त तक रोक लगा दी थी। और अब यह रोक आज के फैसले के बाद भी जारी रहेगी। इस तरह से उनकी दोनों मांगों को मानते हुए जिसमे सभी शिकायत दिल्ली पुलिस देखेगी और गिरफ़्तारी पर रोक जारी रहेगी।

ये है विवाद का कारण

कुछ महीने पहले एक टीवी डिबेट में नूपुर शर्मा ने पैगम्बर मोहम्मद पर विवादित टिपण्णी की थी,जिसके बाद देश के कई राज्यों में हिंसा देखने को मिली थी। इस हिंसा से नाराज होकर सुप्रीम कोर्ट ने नूपुर शर्मा को कड़ी फटकार लगायी थी और हिंसा के लिए जिम्मेदार माना था ,लेकिन अब कोर्ट ने उनकी जान को खतरा देखते हुए राहत दे दी है।