HomeLatest Newsशेयर बाजार में इतनी गिरावट, लगातार चौथे दिन डाउन रहा मार्केट

शेयर बाजार में इतनी गिरावट, लगातार चौथे दिन डाउन रहा मार्केट

SHARE MARKET: आज यानि 13 जनवरी को भारतीय शेयर बाजार में भारी गिरावट देखी गई। बाजार में भारी बिकवाली की वजह से सेंसेक्स और निफ्टी दोनों ही लाल निशान में बंद हुए। सेंसेक्स 1048 अंक (1.36%) की गिरावट के साथ 76,330 पर बंद हुआ, जबकि निफ्टी में 345 अंक (1.47%) की गिरावट आई और यह 23,085 के स्तर पर बंद हुआ। भारतीय रुपया भी गिरकर 86.58 प्रति डॉलर पर बंद हुआ, जबकि शुक्रवार को यह 85.97 पर बंद हुआ था। यानी, रुपया 61 पैसे कमजोर हुआ। इस गिरावट के साथ विदेशी निवेशकों की बिकवाली का असर साफ नजर आ रहा है।

SHARE MARKET
SHARE MARKET

SHARE MARKET का ये रहा हाल

सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 26 में गिरावट रही, जबकि केवल 4 शेयरों में तेजी आई। निफ्टी के 50 शेयरों में से 46 शेयर गिरकर बंद हुए, जबकि सिर्फ 4 में बढ़त देखने को मिली। खासतौर पर, NSE सेक्टोरल इंडेक्स में निफ्टी रियल्टी, निफ्टी मीडिया और निफ्टी मेटल में सबसे ज्यादा गिरावट रही। निफ्टी रियल्टी में 6.47%, निफ्टी मीडिया में 4.54% और निफ्टी मेटल में 3.77% की गिरावट आई। एनएसई के सभी सेक्टोरल इंडेक्स लाल निशान में बंद हुए। निफ्टी रियल्टी इंडेक्स में सबसे ज्यादा गिरावट रही, जो 6.47% रही।

SHARE MARKET
SHARE MARKET

बीएसई सेंसेक्स में जिन 4 शेयरों में बढ़त रही, उनमें Axis Bank, Hindustan Unilever, TCS और IndusInd Bank शामिल हैं। इन शेयरों में 0.92% तक की बढ़त देखी गई। हालांकि, Zomato, Power Grid, Adani Ports, TATA Steel, NTPC, TATA Motors, Tech Mahindra, M&M, Asian Paints और Sun Pharma जैसे 22 शेयरों में गिरावट रही, जो 6.65% तक की गिरावट के साथ बंद हुए। इसके अलावा निफ्टी स्मॉलकैप 100 और निफ्टी मिडकैप 100 सूचकांकों में 4% से अधिक की गिरावट आई। वहीं, बीएसई मिडकैप और स्मॉलकैप सूचकांकों में भी 4% तक गिरावट आई।

ये भी पढिए-

INDOFARM IPO GMP
INDOFARM IPO GMP

इंडो फार्म आईपीओ सब्सक्रिप्शन का आज आखिरी दिन, 7 को शेयर बाजार में लिस्टिंग

देश दुनिया से जुड़ी हर खबर और जानकारी के लिए क्लिक करें-देवभूमि न्यूज

WhatsApp Group
Join Now
DevbhoomiNews Desk
DevbhoomiNews Desk
Abhishek Semwal is Postgraduate in Mass Communication with over three years of experience across digital and print media. Covering a wide range of subjects, with a strong focus on local and regional issues, delivering clear, insightful and engaging content.
RELATED ARTICLES

Most Popular