ऐसे हो रहा है सरेआम राष्ट्रध्वज तिरंगे का अपमान, शासन- प्रशासन आंखे मूंदे बैठा

0
464

ऊधम सिंह नगर ब्यूरो-  जिस राष्ट्र ध्वज तिरेंगे को देखकर शान से सर ऊंचा हो जाता है, जसपुर में उस तिरंगे झंडे का सरेआम अपमान हो रहा है। यहां सुभाष चौक पर लगा तिरंगा झंडा लंबे समय से फटा हुआ है। लेकिन इस ओर न प्रशासन की नजर जाती है और नाही नगरपालिका की, लगता है स्थानीय विधायक भी आंख बंद कर यहां से गुजरते हैं। जब एसडीएम के संज्ञान में यह मामला लाया गया तब उन्होंने इस पर कार्रवाई करने का आश्वासन दिया।

WhatsApp Image 2022 05 20 at 3.39.54 PM

उत्तराखंड में दूसरा सबसे ऊंचा झंडा सुभाष चौक जसपुर में स्थापित है। लेकिन काफी लंबे समय से इस तिरंगे के फटा होने के कारण देश की शान का अपमान हो रहा है। इस ओर ना ही जसपुर नगरपालिका कोई ध्यान दे रही है और ना ही क्षेत्रीय विधायक। अब देश की पहचान यह तिरंगा अपनी बदहाली के आंसू रो रहा है। समाज सेवी महाराज सिंह ने बताया कि नगर पालिका हो और क्षेत्रीय विधायक की यह जिम्मेदारी है कि तुरंत इस पर ध्यान दे, ये शहर का प्रवेश द्वार है लेकिन इस ओर किसी का ध्यान नहीं है। वहीं उपजिलाधिकारी जसपुर सीमा विश्वकर्मा का कहना है कि अभी अभी झंडा फटा होने का मामला संज्ञान में आया है, जिसमे नगरपालिका अधिशाषी अधिकारी से बातचीत की गई है, जिसमे आंधी की वजह से झंडा फटा होने की बात कही गई है। एक नोटिस नगरपालिका को इस संबंध में भेजा जाएगा और आगे की कार्यवाही की जाएगी।

ऐसे हो रहा है सरेआम राष्ट्रध्वज तिरंगे का अपमान, शासन- प्रशासन आंखे मूंदे बैठा