मुलायम सिंह यादव पहाड़ से लाए थे दोनों बहुएं, उत्तराखंड से था खास नाता

0
261
Samajwadi Party Leader Mulayam Singh Yadav
Samajwadi Party Leader Mulayam Singh Yadav

Samajwadi Party Leader Mulayam Singh Yadav

Samajwadi Party Leader Mulayam Singh Yadav अब हमारे बीच नहीं रहे। गुरुग्राम के मेदान्ता अस्पताल में भर्ती समाजवादी पार्टी संरक्षक और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव ने सोमवार सुबह 8.15 बजे अंतिम सांस ली। वह 82 वर्ष के थे और इसकी पुष्टि सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने ट्वीट के माध्यम से दी है।

उनके निधन से उत्तराखंड में भी शोक की लहर है। सीएम धामी सहित कई लोगों ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।

आपको बता दें कि मुलायम सिंह यादव का उत्तराखंड से खास कनेक्शन था, आज हम आपको इस आर्टीकल में बताएंगे उनका उत्तराखंड से क्या
खास कनेक्शन था-

Samajwadi Party Leader Mulayam Singh Yadav
Samajwadi Party Leader Mulayam Singh Yadav

Samajwadi Party Leader Mulayam Singh Yadav

आपको बता दें कि उनकी दोनों बहुएं उत्तराखंड की रहने वाली हैं,मुलायम सिंह की बड़ी बहू डिंपल मूलरुप से उत्तराखंड की रहने वाली हैं। डिंपल का जन्म अल्मोड़ा में हुआ है।वहीं उनकी छोटी बहू अपर्णा यादव उत्तरकाशी की रहने वाली हैं। उत्तरकाशी के बरसाली गांव निवासी अरविंद सिंह बिष्ट की बेटी अपर्णा से मुलायम सिंह यादव के बेटे प्रतीक यादव का विवाह हुआ है।

वहीं मुलायम सिंह यादव उत्तराखंड राज्य के पक्ष में नहीं थे। उत्तराखंड के अलग राज्य बनने के बाद मुलायम सिंह यादव ने बहुत कोशिश रही कि वह उत्तराखंड में अपना दबदबा बनाये। उन्होंने यहां सत्ता में आने के लिए अपने पार्टी समाजवादी पार्टी के प्रत्याशियों को विधानसभा में उठाया लेकिन वे कभी कामयाब नहीं हुए। उन्होंने अपने दो बेटों की शादियां भी उत्तराखंड से ताल्लुक रखने वाले परिवारों से की लेकिन तब भी उनके हाथ सफलता नहीं लगी।

ये भी पढ़ें : मुलायम सिंह नहीं रहे, लेकिन उनकी सरकार में राज्य आंदोलनकारियों को दिये घाव आज भी हरे हैं