Samajwadi Party की पदयात्रा को पुलिस ने रोका, धरने पर बैठे अखिलेश की पुलिस से तीखी नोकझोंक

0
169
samjwadi party

Samajwadi Party की पदयात्रा पर पुलिस ने लगाई रोक,विधान सभा सत्र से ठीक पहले सपा ने निकाली पदयात्रा

जहां एक ओर आज उत्तर प्रदेश का विधान सभा सत्र शुरू होने वाला था वहीं मॉनसून सत्र चालू होने से ठीक पहले Samajwadi Party ने पदयात्रा निकाली जो रोक दी गयी। उधर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज सुबह ही कहा था कोई भी पार्टी लोकतान्त्रिक तरीके से अपना सवाल पूछ सकती है और सवाल पूछने में कोई बुराई नहीं है। उन्होने कहा की हर पार्टी को विरोध करने का और अपनी बात रखने का अधिकार है। योगी जी ने कहा की अगर जुलूस निकालना भी है, तो उसकी अनुमति लेनी चाहिए और Samajwadi Party से हम कानून और व्यवस्था का पालन करने की उम्मीद करते हैं।

आज सोमवार को मॉनसून सत्र शुरू होने से पहले Samajwadi Party ने अपने मुखिया और पूर्व मुख्यमंत्री के नेतृत्व में यात्रा निकाली जिसको पुलिस ने बीच में ही रोक दिया और जिसके तुरंत बाद अखिलेश यादव वहीं धरने पर बैठ गए। अखिलेश पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ विधान सभा जा रहे थे।

Samajwadi Party मुखिया अखिलेश यादव ने सरकार के खिलाफ दिखाया आक्रोश,लोकतंत्र की हत्या का लगाया आरोप

Samajwadi Party के नेता अखिलेश यादव ने यात्रा के दौरान पत्रकारों से कहा यूपी में सड़कें जर्जर हैं। गड्ढे बन गए हैं। किसान परेशान है, कुछ जगह बाढ़ तो कुछ जगह सूखा, पर कोई राहत नहीं दी गयी। नुकसान भी हुआ, पर किसानों को कोई मुआवजा नहीं मिला। लंपी वायरल फैला है, उससे जानवर भी मरे पर सरकार ने कुछ न किया।

ये भी पढ़ें   Ghaziabad के एलिवेटेड रोड पर केक काटकर आतिशबाज़ी और हुड़दंग करते युवक

Samajwadi Party के पदयात्रा निकालने पर पुलिस का रुख, कहा अनुमति नहीं ली गयी 

samajwadi party

जैसा की पार्टी द्वारा निकाली गयी यात्रा को पुलिस ने रोक दिया और इस पर अखिलेश ने सरकार पर लोकतन्त्र की हत्या करने का आरोप भी लगा दिया। इस बीच Joint CP [ Law &Order] पीयूष मोरडिया ने बताया की इस पदयात्रा को निकालने की नियमानुसार अनुमति नहीं ली गयी थी और इसलिए इस पदयात्रा को रोकना पड़ा। उन्होने कहा की अनुमति न होने के बावजूद उन्हें एक तय रूट बताया गया ताकि यातायात पर असर न पड़े। उनके अनुसार अगर वो पुलिस के बताये रूट से जाते तो कोई दिक्कत न होती।

For Latest Uttar Pradesh News Subscribe devbhoominews.com