Home चमोली सैन्य सम्मान के साथ शहीद जवान बाग सिंह को नम आंखों से...

सैन्य सम्मान के साथ शहीद जवान बाग सिंह को नम आंखों से दी अंतिम विदाई

0

थराली/चमोली (मोहन गिरी): दो दिन पहले श्रीनगर लेह मार्ग पर ड्यूटी के दौरान शहीद हुए देवाल के कांडे गांव निवासी जवान बाग सिंह का पार्थिव शरीर आज गांव पहुंचा। गांव में सैन्य सम्मान के बाद उनके पार्थिव शरीर को नम आंखों से अंतिम विदाई दी गई। 9 गढ़वाल राइफल के जवान बाग सिंह का पूरे सैन्य सम्मान के साथ देवाल के पिण्डर कैल संगम पर अंतिम संस्कार किया गया। बाग सिंह के निधन से पूरी पिंडर घाटी में शोक की लहर है। परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।

baag s

9 गढ़वाल राइफल के जवान बाग सिंह का पूरे सैन्य सम्मान के साथ देवाल के पिण्डर कैल संगम पर सोमवार को हुआ जवान बाग सिंह को उनके बड़े भाई राजेन्द्र सिंह ने मुखाग्नि दी आपको बता दें कि शनिवार को श्रीनगर लेह के बीच सड़क हादसे में नवीं बटालियन के जवान बाग सिंह की दर्दनाक मौत हो गयी थी। सोमवार को उनका पार्थिव शरीर उनके पैतृक गांव कांडे लाया गया। जवान बाग सिंह के निधन की खबर से जहां एक ओर पूरे पिण्डर घाटी में शोक की लहर है, वहीं जवान बाग सिंह के माता पिता के आंसू जवान बेटे के आकस्मिक निधन की खबर सुनने के बाद से ही थम नहीं रहे। पिण्डर कैल नदी के संगम पर जवान बाग सिंह को कर्नल विक्रम सैनी की मौजूदगी में गढ़वाल स्काउट ने सलामी दी। इस दौरान देवाल ब्लॉक प्रमुख समेत कई क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों ने जवान बाग सिंह के आकस्मिक निधन पर दुख जताया है।

Exit mobile version