Home चमोली हेमकुंड साहिब पहुंचे सेना के जवान, रास्ते से बर्फ हटाने का काम...

हेमकुंड साहिब पहुंचे सेना के जवान, रास्ते से बर्फ हटाने का काम शुरू

0
HEMKUND SAHIB YATRA 2024

DEVBHOOMI NEWS DESK: कुछ ही दिनों में HEMKUND SAHIB YATRA 2024 शुरू होने वाली है। फिलहाल धाम के रास्ते से बर्फ हटाने का काम जारी है। इसी बीच सेना और गुरुद्वारा ट्रस्ट के सेवादार बर्फ के बीच में से रास्ता बनाते हुए श्री हेमकुंड साहिब की पवित्र भूमि पर पहुंचे। बता दें कि सेना के 35 सदस्य एवं ट्रस्ट के 15 सेवादारों की मौजूदगी में आज धाम के प्रांगण के मुख्य द्वार को खोले गए।

HEMKUND SAHIB YATRA 2024
HEMKUND SAHIB YATRA 2024

HEMKUND SAHIB YATRA 2024: 20 मई तक पूरा होगा काम

आपको बता दें कि HEMKUND SAHIB YATRA 2024 25 मई से शुरू होने जा रही है। अभी फिलहाल हेमकुंड साहिब यात्रा मार्ग में घांघरिया से दो किमी आगे अटलाकोटी ग्लेशियर प्वाइंट से आगे का रास्ता बर्फ से ढका हुआ है। रास्ते से बर्फ हटाने और ऊर्जा निगम की टीम द्वारा क्षतिग्रस्त विद्युत लाइनों का निरीक्षण का काम किया जा रहा है। बर्फ हटा रहे सेना के जवानों ने भरोसा दिलाया कि 20 मई तक संपूर्ण कार्य कर लिया जाएगा।

देवभूमि उत्तराखंड से जुड़ी हर खबर और जानकारी के लिए क्लिक करें-देवभूमि न्यूज

Exit mobile version