राष्ट्रपति पुतिन के ऐलान के बाद दहला यूक्रेन, लगातार 12 धमाके; युद्ध जारी…

0
228

यूक्रेन की राजधानी कीव में मिसाइल अटैक, कई इलाकों में हमले जारी
रूस के राष्ट्रपति ने दोनों देशों के बीच दखल देने पर अंजाम बुरा होने की दी चेतावनी

नई दिल्ली, ब्यूरो। कई दिनों तक चले तनाव के के बाद आज गुरुवार तड़के सुबह पांच बजे रूस ने यूक्रेन पर हमला बोल दिया। हमले से पहले रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने अपने नेशनल टेलिविजन पर हमले का ऐलान किया। उन्होंने कहा कि रूस और यूक्रेन के बीच किसी ने भी दखल दिया तो अंजाम बहुत बुरा होगा। इस ऐलान से उनका सीधा इशारा इशारा अमेरिका और नाटो फोर्सेस की तरफ था। इसके बाद 5 मिनट तक यूक्रेन की राजधानी कीव अन्य प्रांतों में 12 धमाके हुए।

Uttarakhand News

इसके अलावा यूक्रेन की राजधानी कीव पर मिसाइल अटैक भी हुआ। यूक्रेन की राजधानी कीव में एयरपोर्ट बंद कर दिया गया। इस कदम के चलते यूक्रेन में फंसे भारतीयों के रेस्क्यू मिशन को भी रोकना पड़ा। यूक्रेन गई एयरइंडिया की फ्लाइट खतरे के अलर्ट के चलते वापस लौट आई। उत्तराखंड समेत कई अन्य राज्यों के छात्र यहां पढ़ाई कर रहे हैं।

YOU MAY ALSO LIKE

दूसरी ओर हमले का यूक्रेन ने भी जवाब दिया और रूस के एक फाइटर जेट को मार गिराया। यूक्रेन ने कहा कि हम इस हमले का जवाब देंगे और इस जंग को जीतेंगे। यही वक्त है, जब पूरी दुनिया को रूस को जवाब देना चाहिए और उसे रोकना चाहिए। थोड़ी देर बाद यूक्रेन ने एक और बयान जारी किया। यूक्रेन ने कहा कि हम पर तीन तरफ से रूस, बेलारुस और क्रीमिया बॉर्डर की ओर से हमला हुआ है। लुहांस्क, खारकीव, चेरनीव, सुमी और जेटोमिर प्रांतों में हमले जारी हैं। यूक्रेन में मार्शल लॉ लागू यानी वहां की कानून-व्यवस्था अब सेना ने अपने हाथ में ले ली है।

Devbhoomi