रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) ने गैर-तकनीकी लोकप्रिय श्रेणी (NTPC) के तहत ग्रेजुएट स्तर की पोस्ट के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। उम्मीदवार RRB NTPC 2024 के लिए CEN 05/2024 के तहत rrbapply.gov.in पर आवेदन कर सकते हैं। आवेदन की अंतिम तिथि 13 अक्टूबर है। ग्रेजुएट लेवल की इन 8,113 रिक्तियों के लिए भर्ती हो रही है। जल्द ही, अंडरग्रेजुएट स्तर की 3,445 रिक्तियों के लिए (CEN 06/2024) विस्तृत नोटिफिकेशन जारी किया जाएगा। UG पोस्ट के लिए आवेदन (rrb ntpc apply online) 21 सितंबर से 20 अक्टूबर तक किए जा सकते हैं।
RRB NTPC 2024 ग्रेजुएट लेवल पोस्ट
- आवेदन की अवधि: 14 सितंबर से 13 अक्टूबर 2024
- फीस भुगतान: 14 से 15 अक्टूबर
- आवेदन सुधार: 16 से 25 अक्टूबर
RRB NTPC 2024: रिक्तियों का विवरण
ग्रेजुएट लेवल पोस्ट के लिए रिक्तियां
- चीफ कमर्शियल कम टिकट सुपरवाइजर: 1,736 पद
- जूनियर अकाउंट असिस्टेंट कम टाइपिस्ट: 1,507 पद
- सीनियर क्लर्क कम टाइपिस्ट: 732 पद
कुल पद: 8,113

RRB NTPC 2024 के लिए विस्तृत नोटिफिकेशन
अंडरग्रेजुएट लेवल पोस्ट के लिए रिक्तियां
- कमर्शियल कम टिकट क्लर्क: 2,022 पद
- अकाउंट्स क्लर्क कम टाइपिस्ट: 361 पद
- जूनियर क्लर्क कम टाइपिस्ट: 990 पद
- ट्रेन क्लर्क: 72 पद
कुल पद: 3,445
उम्मीदवार की आयु 1 जनवरी 2025 तक 18 से 36 वर्ष के बीच होनी चाहिए। आरक्षित श्रेणी के उम्मीदवारों को ऊपरी आयु सीमा में छूट दी जाएगी।
पोस्ट-वाइज पात्रता मानदंड और अन्य जानकारी के लिए नीचे दिए गए नोटिफिकेशन को देखें।
आवेदन शुल्क
- सामान्य/ओबीसी उम्मीदवारों के लिए: ₹500
- एससी/एसटी/महिलाओं के लिए: ₹250

परीक्षा पैटर्न (CBT)
- सामान्य ज्ञान
- गणित
- तार्किक क्षमता और सामान्य बुद्धि परीक्षण
देश दुनिया से जुड़ी हर खबर और जानकारी के लिए क्लिक करें-देवभूमि न्यूज

