PRAVEEN DABAS: फिल्म ‘खोसला का घोसला’ और अन्य चर्चित फिल्मों से पहचाने जाने वाले अभिनेता परवीन डबास आज एक गंभीर दुर्घटना का शिकार हो गए। यह हादसा इतना भयानक था कि उन्हें तुरंत इलाज के लिए अस्पताल ले जाना पड़ा। वर्तमान में परवीन मुंबई के बांद्रा स्थित होली फैमिली अस्पताल के आईसीयू में भर्ती हैं। उनकी पत्नी, अभिनेत्री प्रीति झंगियानी, उनके साथ हैं और उनकी देखभाल कर रही हैं।
PRAVEEN DABAS: प्रो पंजा लीग के सह-संस्थापक हैं परवीन डबास
प्रो पंजा लीग ने अपने सह-संस्थापक परवीन डबास की साथ हुई दुखद दुर्घटना की पुष्टि की है। उन्होंने प्रशंसकों से परवीन और उनके परिवार के लिए प्रार्थना करने की अपील की है। लीग के प्रबंधन ने बयान जारी करते हुए कहा है कि वे इस स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए हैं और जैसे ही कोई नई जानकारी मिलती है, उसे साझा किया जाएगा। परवीन की हालत के बारे में अभी विस्तृत जानकारी नहीं दी गई है, लेकिन उनके ठीक होने की उम्मीद जताई जा रही है।

कुणाल कामरा की याचिका पर मुंबई HC का फैसला, संशोधित आईटी नियमों असंवैधानिक बताया
परवीन डबास बॉलीवुड के जाने-माने चेहरे हैं, जिन्होंने कई फिल्मों और टीवी शोज़ में काम किया है। ‘खोसला का घोसला’ के अलावा, वह ‘माई नेम इज खान’ और ‘रागिनी एमएमएस 2’ जैसी फिल्मों में भी नजर आए हैं। हाल ही में, वह अमेज़न प्राइम वीडियो पर रिलीज़ हुई वेब सीरीज़ ‘शर्माजी की बेटी’ में दिखाई दिए थे, जिसमें उनकी भूमिका को काफी सराहा गया। फिल्मी करियर के अलावा, परवीन ने प्रो पंजा लीग के सह-संस्थापक के रूप में भी अपनी अलग पहचान बनाई है, और इस क्षेत्र में भी वह सक्रिय रूप से काम कर रहे हैं।(PRAVEEN DABAS)
देश दुनिया से जुड़ी हर खबर और जानकारी के लिए क्लिक करें-देवभूमि न्यूज

