HomeLatest Newsरिलायंस पावर के शेयर में 6 दिनों में हुई इतनी बढ़ोत्तरी, अप्रैल...

रिलायंस पावर के शेयर में 6 दिनों में हुई इतनी बढ़ोत्तरी, अप्रैल 2018 के बाद उच्चतम स्तर पर

RELIANCE POWER के शेयर में 18 सितंबर 2024 से लगातार अपर सर्किट लग रहा है। 17 सितंबर 2024 को स्टॉक का मूल्य 31.40 रुपये था, जो 25 सितंबर 2024 को बढ़कर 42.05 रुपये पर पहुंच गया है। इस दौरान, स्टॉक में 34% की बढ़ोतरी हुई है, जो अप्रैल 2018 के बाद से इसका सबसे ऊंचा स्तर है। 2024 में रिलायंस पावर के स्टॉक में 80%, पिछले एक साल में 122%, दो साल में 150%, तीन साल में 220%  और पांच सालों में 1430% की वृद्धि दर्ज की गई है।

RELIANCE POWER
RELIANCE POWER

RELIANCE POWER: रिलायंस इंफ्रास्ट्रक्चर पर भी कर्ज घटा 

रिलायंस पावर ने 17 सितंबर 2024 को जानकारी दी कि उसने विदर्भ इंडस्ट्रीज पावर लिमिटेड के गारंटर के रूप में 3872.04 करोड़ रुपये के बकाया कर्ज का भुगतान कर दिया है। इसके बाद अब रिलायंस पावर की सब्सिडियरी रोजा पावर भी कर्ज-मुक्त होने के करीब है। कंपनी ने अगले तिमाही में बचे हुए कर्ज को चुकाने का लक्ष्य रखा है। इसके साथ ही, रिलायंस इंफ्रास्ट्रक्चर पर भी कर्ज घटकर 3831 करोड़ रुपये से 475 करोड़ रुपये रह गया है।

ये भी पढिए-

KRN Heat Exchanger IPO

KRN Heat Exchanger IPO का पहला दिन निवेशकों के लिए खास

देश दुनिया से जुड़ी हर खबर और जानकारी के लिए क्लिक करें-देवभूमि न्यूज

WhatsApp Group
Join Now
DevbhoomiNews Desk
DevbhoomiNews Desk
Abhishek Semwal is Postgraduate in Mass Communication with over three years of experience across digital and print media. Covering a wide range of subjects, with a strong focus on local and regional issues, delivering clear, insightful and engaging content.
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular