3 साल की बच्ची को अपनी हैवानियत का शिकार बनाने वाला आरोपी गिरफ्तार

0
350
Rape Accused Arrested

Uttarakhand News: Rape Accused Arrested: नैनीताल के कोटाबाग में तीन साल की बच्ची के दुष्कर्म का आरोपी पुलिस ने गिरफ्तार कर दिया है। पुलिस ने इस आरोपी को गिरफ्तार करने में 24 घंटे का भी समय नहीं लगाया। शुक्रवार को कोटाबाग में एक बच्ची खून से लथपथ मिली थी जिसके बाद पुलिस ने उसके साथ दुष्कर्म की पुष्टी की थी।

Rape Accused Arrested: बंगाल का रहने वाला है आरोपी

Rape Accused Arrested

उत्तराखंड के नैनीताल जिले के कोटाबाग में शुक्रवार को एक इंसानियत को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई थी। यहां एक तीन साली की बच्ची के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया था। यहां शुक्रवार को दोपहर दो बजे के लगभग बच्ची के माता- पिता बच्ची को खून से लथपथ हालत में कोटाबाग सीएचसी लेकर पहुंचे। पिता की शिकायत पर पुलिस अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर दिया था।

जिसके बाद पुलिस ने छानबीन करने और साक्ष्यों के आधार पर पश्चिम बंगाल के रहने वाले कमल नाम के आरोपी (Rape Accused Arrested) को गिरफ्तार कर दिया है। पुलिस ने आरोपी पर पोक्सो एक्ट में मुकदमा दर्ज किया और उसे न्यायलय में पेश कर जेल भेज दिया है। साथ ही बच्ची का उपचार भी पुलिस ही करवा रही है।

Rape Accused Arrested: आरोपी माता- पिता के साथ करता था मजदूरी

3 Year Old Girl Raped

कोटाबाग के एक रिसॉर्ट में निर्माण कार्य चल रहा है। यहां बिहार और बंगाल के मजूदर काम कर रहे हैं। वहीं इस पीड़ित बच्ची के माता- पिता भी मजदूरी करते हैं। पुलिस ने अपनी छानबीन में बताया कि आरोपी कमल (Rape Accused Arrested) भी वहीं काम करता था, जहां उसके माता- पिता मजदूरी करते हैं। शुक्रवार को इस आरोपी ने अकेली खेल रही बच्ची को सुनसान में ले जाकर उसे अपनी हवस का शिकार बनाया।

Rape Accused Arrested: प्राइवेट पार्ट में गहरे जख्म

Rape Accused Arrested

कोटाबाग से बच्ची को हल्दवानी एसटीएच लाया गया। यहां के बच्ची भर्ती किया गया है। बच्ची की हालत गंभीर बनी हुई है। यहां के डॉक्टरों का कहना है कि बच्ची के प्राइवेट पार्ट में जख्म हैं, जिससे लग रहा है कि उसके साथ दुष्कर्म हुआ है। साथ ही बच्ची के पीट पर भी रगड़ के निशान हैं। डॉक्टर ने बच्ची के साथ दुष्कर्म की पुष्टी की।

ये भी पढ़ें… नैनीताल: 200 फीट गहरी खाई में गिरा पुलिसकर्मी, हालत गंभीर