श्रीराम की प्राण प्रतिष्ठा के दिन केदारनाथ में जलेंगे घी के 108 दीपक

0
12
Ram Mandir Pran Pratishtha
Ram Mandir Pran Pratishtha

DEVBHOOMI NEWS DESK: अयोध्या में बन रहे राम मंदिर में 22 जनवरी को भगवान श्रीराम की प्राण प्रतिष्ठा (Ram Mandir Pran Pratishtha) उत्सव होने जा रहा है। रामलला के प्राण प्रतिष्ठा को लेकर पूरे देश भर में उत्साह का माहौल देखा जा रहा है। देश के बारह ज्योतिर्लिंगों में से एक केदारनाथ में भी प्राण प्रतिष्ठा के दिन धाम में स्वामी ललित रामदास महाराज के श्रीराम आश्रम में 108 घी के दीपक जलाएं जाएंगे। इसके साथ ही राम नाम की धुन के बीच सुंदरकांड और भजन कीर्तन का आयोजन होगा।

Ram Mandir Pran Pratishtha
Ram Mandir Pran Pratishtha

Ram Mandir Pran Pratishtha: सुंदरकांड और भजन कार्यक्रम भी होंगे

अयोध्या में 500 साल बाद हो रहे प्रभु राम की प्राण प्रतिष्ठा समारोह को लेकर केदारनाथ धाम में भी उत्साह देखा जा रहा है। धाम में  स्वामी ललित रामदास महाराज के श्रीराम आश्रम में भी उत्सव मनाने की तैयारी है। इसके साथ ही सुंदरकांड और भजन कीर्तन का आयोजन किया जाएगा। साथ ही भंडारा और धाम में मौजूद लोगों को प्रसाद वितरण किया जाएगा।सर्दियों के इस मौसम में साधु संत सहित आईटीबीपी, पुलिस, विद्युतकर्मी और बीकेटीसी के करीब 30 लोग इस उत्सव में शामिल होंगे।(Ram Mandir Pran Pratishtha)

ये भी पढिए-

Mansa Devi Ropeway
Mansa Devi Ropeway

मनसा देवी रोपवे चार दिन के लिए फिर रहेगा बंद, 20 से होगा शुरू

WhatsApp Image 2023 09 11 at 12.33.23

देवभूमि उत्तराखंड से जुड़ी हर खबर और जानकारी के लिए क्लिक करें-देवभूमि न्यूज