HomeLatest Newsरैपर रफ्तार ने की दूसरी शादी, तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर...

रैपर रफ्तार ने की दूसरी शादी, तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल

RAFTAAR MARRIAGE: मशहूर रैपर रफ्तार एक बार फिर अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में हैं। उन्होंने दूसरी शादी कर ली है, जिसकी तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं। रफ्तार की दुल्हन कोई और नहीं, बल्कि फैशन स्टाइलिस्ट और एक्ट्रेस मनराज जवंदा हैं। दोनों ने 31 जनवरी 2025 को करीबी दोस्तों और परिवार की मौजूदगी में शादी रचाई। उनकी शादी पारंपरिक दक्षिण भारतीय रीति-रिवाजों के तहत हुई, जिसमें दोनों बेहद खूबसूरत नजर आए।
RAFTAAR MARRIAGE
RAFTAAR MARRIAGE

RAFTAAR MARRIAGE: तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल

रफ्तार और मनराज की शादी की पहली तस्वीरें सोशल मीडिया पर सामने आई हैं, जिनमें रैपर अपनी दुल्हन को मंगलसूत्र पहनाते हुए दिखाई दे रहे हैं। इस दौरान दोनों के चेहरे पर खास खुशी देखी जा सकती है। कपल ने इस खास मौके पर ऑफ-व्हाइट और गोल्डन टच वाले आउटफिट्स पहने, जिसमें वे एक-दूसरे के साथ बेहद अच्छे लग रहे थे। रफ्तार और मनराज की शादी से पहले हल्दी और संगीत सेरेमनी का आयोजन किया गया, जिसमें दोनों ने जमकर मस्ती की। हल्दी सेरेमनी की तस्वीरों में कपल येलो और व्हाइट कलर के आउटफिट में नजर आया। दूल्हे राजा रफ्तार ने अपने दोस्तों को भी हल्दी लगाकर माहौल और मजेदार बना दिया।

RAFTAAR MARRIAGE
RAFTAAR MARRIAGE

रफ्तार की दूसरी शादी

मनराज जवंदा पेशे से एक फैशन स्टाइलिस्ट हैं और कई फिल्मों में कॉस्ट्यूम डिजाइनर के तौर पर काम कर चुकी हैं। रफ्तार और मनराज की पहली मुलाकात एक पार्टी में हुई थी, जिसके बाद दोनों के बीच दोस्ती बढ़ी और फिर प्यार में बदल गई। दोनों ने ‘काली कार’, ‘घना कसूता’ और ‘श्रृंगार’ जैसे कई म्यूजिक वीडियोज में साथ काम किया है। रफ्तार का असली नाम दिलिन नायर है और वे मलयाली परिवार से ताल्लुक रखते हैं। इससे पहले उन्होंने 2016 में कोमल वोहरा से शादी की थी। 2020 में उन्होंने तलाक के लिए अर्जी दे दी। कोविड महामारी के कारण कानूनी प्रक्रिया में देरी हुई और आखिरकार 2022 में दोनों का तलाक हो गया।

ये भी पढिए-

SHWETA ROHIRA
SHWETA ROHIRA

सलमान खान की बहन श्वेता रोहिरा सड़क दुर्घटना का शिकार, सोशल मीडिया पर दी जानकारी

देश दुनिया से जुड़ी हर खबर और जानकारी के लिए क्लिक करें-देवभूमि न्यूज

WhatsApp Group
Join Now
DevbhoomiNews Desk
DevbhoomiNews Desk
Abhishek Semwal is Postgraduate in Mass Communication with over three years of experience across digital and print media. Covering a wide range of subjects, with a strong focus on local and regional issues, delivering clear, insightful and engaging content.
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular