HomeLatest Newsपुतिन का भारत दौरा कल से, रक्षा और ऊर्जा क्षेत्र में होंगे...

पुतिन का भारत दौरा कल से, रक्षा और ऊर्जा क्षेत्र में होंगे बड़े समझौते, 7 लेयर का रहेगा सुरक्षा घेरा

PUTIN INDIA VISIT 2025: रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन 4 और 5 दिसंबर 2025 को भारत के आधिकारिक दौरे पर आ रहे हैं। रूस और यूक्रेन के बीच चल रहे युद्ध के दौरान पुतिन का यह पहला भारत दौरा है, जिसे कूटनीतिक नजरिए से बेहद अहम माना जा रहा है। इससे पहले वे साल 2021 में दिल्ली आए थे। पुतिन की यह यात्रा भारत और रूस के बीच रणनीतिक साझेदारी के 25 साल पूरे होने के मौके पर हो रही है। इस दौरान वे 23वें भारत-रूस द्विपक्षीय शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेंगे। व्लादिमीर पुतिन भारत में लगभग 30 घंटे बिताएंगे और इस दौरान पूरी दुनिया की नजरें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उनके बीच होने वाली बातचीत पर टिकी रहेंगी।

PUTIN INDIA VISIT 2025
PUTIN INDIA VISIT 2025

PUTIN INDIA VISIT 2025:  30 घंटे का व्यस्त कार्यक्रम और पीएम मोदी के साथ डिनर

रूसी राष्ट्रपति का विमान 4 दिसंबर की शाम करीब 6 बजे नई दिल्ली पहुंचेगा। भारत आगमन के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ एक निजी डिनर और अनौपचारिक बातचीत कार्यक्रम शामिल है। 5 दिसंबर की सुबह 9:30 बजे राष्ट्रपति भवन के प्रांगण में उनका औपचारिक स्वागत होगा। इसके बाद वे राजघाट जाकर महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे। इसके बाद हैदराबाद हाउस में दोनों नेताओं के बीच सीमित दायरे की वार्ता होगी और फिर प्रतिनिधिमंडल स्तर की बातचीत शुरू होगी। दोपहर में प्रतिनिधिमंडलों के साथ लंच का आयोजन होगा। शाम को समझौतों की घोषणा, प्रेस स्टेटमेंट और भारत-रूस बिजनेस फोरम के बाद राष्ट्रपति की ओर से राज्य भोज दिया जाएगा, जिसके बाद पुतिन स्वदेश के लिए रवाना होंगे।

PUTIN INDIA VISIT 2025
PUTIN INDIA VISIT 2025

एस-400 और सुखोई-57 जैसे बड़े रक्षा सौदों की उम्मीद

पुतिन के इस दौरे में रक्षा, ऊर्जा, व्यापार, तकनीक, अंतरिक्ष और सामरिक सहयोग जैसे क्षेत्रों में कई बड़े ऐलान होने की उम्मीद है। इस यात्रा के दौरान नए एस-400 वायु रक्षा रेजीमेंट के सौदे पर मुहर लग सकती है। इसके अलावा, रूस पांचवीं पीढ़ी के फाइटर जेट सुखोई-57 (Su-57) को भारत को देने की पेशकश कर रहा है। इस प्रस्ताव में तकनीक हस्तांतरण और संयुक्त उत्पादन की बात भी शामिल है।  रक्षा सौदों के अलावा ऊर्जा साझेदारी और वैश्विक मुद्दों पर भी दोनों नेताओं के बीच आम सहमति बनने के आसार हैं।

PUTIN INDIA VISIT 2025
PUTIN INDIA VISIT 2025

PUTIN INDIA VISIT 2025: दिल्ली में अभेद सुरक्षा, जमीन से आसमान तक निगरानी

रूसी राष्ट्रपति के दौरे को देखते हुए राजधानी दिल्ली में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं और हाई अलर्ट घोषित कर दिया गया है। दिल्ली पुलिस और केंद्रीय सुरक्षा एजेंसियों ने मिलकर एक बड़ा सुरक्षा ग्रिड तैयार किया है। पुतिन की सुरक्षा के लिए सात लेयर का घेरा बनाया गया है, जिसमें सबसे नजदीकी तीन घेरे रूसी सुरक्षा एजेंसियों के पास रहेंगे। रूस की एडवांस सिक्योरिटी और प्रोटोकॉल टीम के 200 से ज्यादा अधिकारी पहले ही दिल्ली पहुंच चुके हैं और वे भारतीय एजेंसियों के साथ मिलकर काम कर रहे हैं। जिस होटल में पुतिन ठहरेंगे, उसे पूरी तरह से सुरक्षा एजेंसियों ने अपने कब्जे में ले लिया है।

ये भी पढ़िए-

INR vs US DOLLAR
INR vs US DOLLAR

भारतीय रुपये में ऐतिहासिक गिरावट, डॉलर के मुकाबले पहली बार 90 के पार पहुंचा

देश दुनिया से जुड़ी हर खबर और जानकारी के लिए क्लिक करें-देवभूमि न्यूज

WhatsApp Group
Join Now
DevbhoomiNews Desk
DevbhoomiNews Desk
Abhishek Semwal is Postgraduate in Mass Communication with over three years of experience across digital and print media. Covering a wide range of subjects, with a strong focus on local and regional issues, delivering clear, insightful and engaging content.
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular