पंतनगर कृषि विवि पहुंचीं राष्ट्रपति मुर्मू, कल जाएंगी श्रीनगर गढ़वाल

0
73
PRESIDENT IN UTTARAKHAND
PRESIDENT IN UTTARAKHAND

UTTARAKHAND DEVBHOOMI DESK: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आज अपने तीन दिवसीय दौरे पर उत्तराखंड (PRESIDENT IN UTTARAKHAND) पहुंची हैं। राष्ट्रपति पंतनगर कृषि विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में शिरकत करने के लिए पंतनगर आई हुई हैं। पंतनगर में राष्ट्रपति के स्वागत के लिए राज्यपाल गुरमीत सिंह और केंद्रीय रक्षा एवं पर्यटन राज्यमंत्री अजय भट्ट मौजूद रहे। इस मौके पर उत्तराखंड के कृषि मंत्री गणेश जोशी भी कार्यक्रम में मौजूद हैं।

PRESIDENT IN UTTARAKHAND
PRESIDENT IN UTTARAKHAND

PRESIDENT IN UTTARAKHAND:पंतनगर कृषि विवि का 35वां दीक्षांत समारोह

पंतनगर कृषि विवि का ये 35वां दीक्षांत समारोह है। आज कृषि विश्वविद्यालय के 35वें दीक्षांत समारोह में 1041 छात्र छात्राओं उपाधियां दी जा रही हैं। समारोह में सबसे पहले कुलपति बीएस चौहान ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के सामने कृषि विश्वविद्यालय की रिपोर्ट प्रस्तुत की।

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के दौरे को लेकर देहरादून एयरपोर्ट से लेकर गढ़वाल और कुमाऊं में पुलिस-प्रशासन की टीमें सुरक्षा व्यवस्था को लेकर अलर्ट हैं। उनके इस दौरे में कई स्थानों पर कार्यक्रम प्रस्तावित हैं। आज सबसे पहले पंतनगर विवि के दीक्षांत समारोह में पहुंचीं हैं। इसके बाद शाम को राष्ट्रपति देहरादून के लिए रवाना होंगी।(PRESIDENT IN UTTARAKHAND)

8 नवंबर को हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल विश्वविद्यालय का दीक्षांत समारोह

कल यानि बुधवार को राष्ट्रपति एमआई 17 हेलिकॉप्टर से जीटीसी हेलीपेड से सुबह 9:20 बजे बदरीनाथ हेलीपेड को रवाना होकर 10:20 बजे बदरीनाथ पहुंचेंगी। बदरीनाथ दर्शन के बाद दोपहर साढे बारह बजे श्रीनगर हेलीपेड पहुंचेंगी। श्रीनगर में राष्ट्रपति हेमवती नंदन बहुगुणा विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में भी शामिल होंगी।(PRESIDENT IN UTTARAKHAND)

ये भी पढिए-

UTTARAKHAND STUDENT UNION ELECTION
UTTARAKHAND STUDENT UNION ELECTION

उत्तराखंड के कॉलेजों में छात्र संघ चुनाव आज, 2 बजे तक मतदान शाम तक परिणाम

WhatsApp Image 2023 09 11 at 12.33.23

देवभूमि उत्तराखंड से जुड़ी हर खबर और जानकारी के लिए क्लिक करें-देवभूमि न्यूज