Home देहरादून राष्ट्रपति आज दून यूनिवर्सिटी के दीक्षांत समारोह में होंगी शामिल

राष्ट्रपति आज दून यूनिवर्सिटी के दीक्षांत समारोह में होंगी शामिल

0

Uttarakhand Devbhoomi Desk: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू अपने दो दिवसीय दौरे पर उत्तराखंड में हैं। इस दौरान आज राष्ट्रपति राजधानी दून में दून यूनिवर्सिटी के दीक्षांत समारोह में शामिल होंगी। इसके लिए दून विश्वविद्यालय (President Draupadi Murmu in Doon University) में तीसरे दीक्षांत समारोह की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। बताया जा रहा है कि ये दून विश्वविद्यालय का तीसरा दीक्षांत समारोह है।

जानकारी के मुताबिक आज विश्वविद्यालय के 669 विद्यार्थियों को डिग्री मिलेगी और उन्हे ये डिग्री राष्ट्रपति मुर्मू प्रदान करेंगी। इसके साथ ही मेधावी छात्र-छात्राओं को मेडल भी दिए जाएंगे। ये भी बताया जा रहा है कि कार्यक्रम का लाइव प्रसारण भी किया जाएगा। जो स्कूल ऑफ मीडिया एंड कम्युनिकेशन के (President Draupadi Murmu in Doon University) विद्यार्थियों और शिक्षकों की मदद से होगा। विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो. सुरेखा डंगवाल ने बताया कि राइजिंग नारी शक्ति की थीम पर आयोजित समारोह आज दोपहर दो बजे से शुरू होगा।

यह भी पढ़ें:
तो इस वजह से फ्लॉप हुई Ranbir Kapoor की फिल्म ‘शमशेरा’

विश्वविद्यालय की कुलपति ने बताया कि कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए कर्मचारियों (President Draupadi Murmu in Doon University) को जिम्मेदारी दे दी गई हैं। समारोह के बाद राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू उत्तराखंड की ऐसे कई महिलाओं से संपर्क करेंगी, जिन्होंने विषम परिस्थिति में भी विशेष उपलब्धि प्राप्त की।

यह भी पढ़ें:
इंस्टाग्राम Trend का ऐसा चढ़ा बुखार, चलती बाइक पर लड़की ने किया ‘पतली कमरिया’ पर डांस

President Draupadi Murmu in Doon University: मसूरी के भी विभिन्न कार्यक्रमों में करेंगीं शिरकत

तय कार्यकर्म के मुताबिक राष्ट्रपति मुर्मू आज लाल बहादुर शास्त्री राष्ट्रीय प्रशासन अकादमी (President Draupadi Murmu in Doon University) मसूरी के दौरे पर भी रहेंगी। इसको लेकर प्रशासन ने सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। साथ ही सुरक्षा के भी पुख्ता इंतजाम कर लिए हैं।

For latest news of Uttarakhand subscribe devbhominews.

Exit mobile version