देवी दुर्गा का वो मंदिर जो श्राप के कारण बना था

0
412
Prambanan Indonesia
Prambanan Indonesia

Prambanan Indonesia: किसने दिया था माता को श्राप और क्यों?  

Prambanan Indonesia: देवी दुर्गा का वो मंदिर जिसकी स्थापना एक श्राप के कराण हुई थी, किसने दिया था ये श्राप और सबसे अहम सवाल की क्यों दिया गया था ये श्राप? इंडोनेशिया के जावा में मौजूद देवी दुर्गा का ये मंदिर (Prambanan Indonesia) 10वीं शताब्दी में बनाया गया था। इस मंदिर में भगवान शिव और देवी दुर्गा की मूर्ती स्थापित है जिसे प्रम्बानन मंदिर (Prambanan Indonesia) के नाम से जाना जाता है।

श्राप के कारण बने इस मंदिर (Prambanan Indonesia) की बड़ी ही अनोखी कहानी है। इस कहानी के मुताबिक इंडोनेशिया के जावा में एक राक्षस रहा करता था जिसका नाम था प्रबु बका। प्रबु की एक बेहद खूबसूरत बेटी थी जिसका नाम था रोरो जोंग्गरंग।

रोरो की खूबसूरती पर हर कोई मोहित था लेकिन इनमें से एक व्यक्ति रोरो से शादी करना चाहता था। इस व्यक्ति का नाम था बांडुंग बोन्दोवोसो। बांडुंग ने रोरो के आगे शादी का प्रस्ताव रखा लेकिन रोरो बांडुंग से शादी नहीं करना चाहती थी इसलिए उसने बांडुंग के आगे शादी करने से पहले एक शर्त रखी।    

ये भी पढ़ें:
Hoia Baciu Forest
इस जंगल में गए तो आपको भी उठा ले जा सकते हैं एलियन्स!

रोरो ने बांडुंग से कहा कि वो उससे तभी शादी करेगी अगर वो एक रात में एक हजार मूर्तियां बनाने में सफल हो जाएगा। इसके बाद रोरो की शर्त पूरी करने के लिए बांडुंग भी लग गया मूर्तियां बनाने में। बांडुंग ने पूरी रात बैठकर 999 मूर्तियां बनाई और अबतक सूरज नहीं निकला था जिसके बाद रोरो ने पूरे शहर के चावल के खेतों में आग लगवा दी, इससे पूरे शहर में सूरज के भांति उजाला हो गया।

अब बांडुंग ने जैसे ही देखा कि सुबह हो गई है और अबतक केवल 999 ही मूर्तियां बन पाईं हैं तो ऐसे में बांडुंग निराश हो गया और उसने अपनी हार स्वीकार कर ली। लेकिन कुछ दिनों बाद बांडुंग को सच्चाई का पता चल गया और गुस्से में आकर उसने रोरो को आखिरी मूर्ती बनने का श्राप दे दिया, जो वो धोखे के कारण नहीं बना पाया था।

आपको बता दें कि प्रम्बानन मंदिर (Prambanan Indonesia) में जो दुर्गा माता की मूर्ती है वो रोरो जोंग्गरंग की ही मूर्ति है जो श्राप के कराण मूर्ति बन गई थी। इस मंदिर (Prambanan Indonesia) में लोग रोरो जोंग्गरंग की मूर्ति को देवी दुर्गा के रूप में पूजते हैं। आज भी मंदिर (Prambanan Indonesia) के गर्भगृह में रोरो जोंग्गरंग देवी की असल मूर्ति विराजमान है।

इस मंदिर (Prambanan Indonesia) को लोग रोरो जोंग्गरंग मंदिर के नाम से भी जानते हैं। इस मंदिर में मुख्य रूप से तीन मंदिर मौजूद है एक मंदिर ब्रह्मा जी को समर्पित है, एक विष्णु जी को और शिव जी को। सभी देवताओं के मंदिरों के सामने हर भगवान के वाहनों के मंदिर हैं, जैसे की भगवान विष्णु के मंदिर के आगे गरुड़ का मंदिर है, भगवान शिव के मंदिर के आगे नन्दी का मंदिर है और बह्मा जी के मंदिर के सामने हंस का मंदिर है।

इसके साथ ही मंदिर परिसर में कई देवी देवताओं के मंदिर भी मौजूद है। ये मंदिर (Prambanan Indonesia) यहां के लोगों के लिए एक महत्वपूर्ण आस्था का केंद्र है। इस मंदिर (Prambanan Indonesia) की दीवारों को अगर आप देखेंगे तो यहां महाकाव्य रामायण की कथाएं लिखी गईं हैं और साथ ही रामायण के चित्र भी बड़ी ही खूबसूरती से बनाए गए हैं। मंदिर (Prambanan Indonesia) की दीवारों पर की गई ये कलाकारियां बेहद खूबसूरत और मनमोहक है, जिसे देख हर कोई इनकी ओर खींचा चला आता है।  

ये भी पढ़ें:
Buddha Tooth
भगवान बुद्ध के इस दांत के लिए हुई थी कई लड़ाइयां

For latest news of Uttarakhand subscribe devbhominews.com