HomeLatest NewsPM MODI का काशी दौरा: बाबा विश्वनाथ के दरबार में की पूजा, VARANASI...

PM MODI का काशी दौरा: बाबा विश्वनाथ के दरबार में की पूजा, VARANASI को दी करोड़ों की सौगात

PM MODI VARANASI VISIT: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दो दिवसीय वाराणसी दौरे पर है। आज दौरे के दूसरे दिन बुधवार को काशी पूरी तरह भक्तिमय और राजनीतिक ऊर्जा से भरी नजर आई। प्रधानमंत्री ने सर्वार्थ सिद्धि योग के शुभ संयोग में बाबा काशी विश्वनाथ के दर्शन किए और विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। PM MODI का ये पिछले 11 वर्षों में 54वां काशी दौरा रहा, जबकि वर्ष 2026 का यह उनका पहला काशी दौरा माना जा रहा है।

PM MODI का भव्य रोड शो 

PM MODI लगभग 14 किलोमीटर लंबा भव्य रोड शो करते हुए मंदिर पहुंचे, जहां रास्ते भर लोगों ने उनका जोरदार स्वागत किया। काफिला बरेका से निकलकर मंडुवाडीह, पुलिस लाइन, लहुराबीर, मैदागिन और चौक जैसे प्रमुख मार्गों से होते हुए काशी विश्वनाथ मंदिर पहुंचा।

पूरे रास्ते भाजपा कार्यकर्ताओं, स्थानीय लोगों और समर्थकों ने ढोल-नगाड़ों, शंखनाद और जयघोष के साथ उनका स्वागत किया। जगह-जगह गुलाब की पंखुड़ियों की वर्षा की गई, जिससे पूरा माहौल उत्सवमय हो गया।

लहुराबीर चौराहे पर NCC कैडेट्स और भाजपा कार्यकर्ताओं ने विशेष स्वागत किया। मंदिर के मुख्य द्वार पर 108 बटुकों ने शंखनाद के साथ प्रधानमंत्री का अभिनंदन किया। वहीं 51 ब्राह्मणों की शंख ध्वनि के बीच पीएम मोदी ने मंदिर परिसर में प्रवेश किया। यह दृश्य बेहद भव्य और आध्यात्मिक वातावरण से भरा हुआ नजर आया।

PM MODI VARANASI VISIT
PM MODI VARANASI VISIT

PM MODI ने की विशेष पूजा-अर्चना

मंदिर के गर्भगृह में पांच पंडितों ने षोडशोपचार विधि से प्रधानमंत्री की पूजा कराई। इस दौरान उन्हें माला पहनाई गई और माथे पर त्रिपुंड लगाया गया। पूरे विधि-विधान के साथ हुई पूजा-अर्चना में करीब 20 मिनट का समय लगा। पीएम ने बाबा विश्वनाथ के चरणों में माथा टेककर देश की सुख-समृद्धि और कल्याण की कामना की।

मंदिर से बाहर निकलने के बाद भाजपा नेताओं ने उन्हें त्रिशूल और डमरू भेंट किया। प्रधानमंत्री ने दोनों प्रतीकों को हाथ में लेकर लहराया, जिसे देखकर वहां मौजूद समर्थकों में उत्साह और भी बढ़ गया।

काशी को मिलीं 163 विकास परियोजनाएं

अपने दौरे के पहले दिन PM MODI ने वाराणसी को बड़ी सौगात देते हुए 6,350 करोड़ रुपये की कुल 163 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया। इनमें 1,054.69 करोड़ रुपये की 50 परियोजनाओं का लोकार्पण और 5,277.39 करोड़ रुपये की 113 परियोजनाओं का शिलान्यास शामिल रहा।

इन परियोजनाओं का उद्देश्य वाराणसी को आधुनिक सुविधाओं से जोड़ना, स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करना, परिवहन व्यवस्था को बेहतर बनाना और पर्यटन को बढ़ावा देना बताया गया।

लोकार्पण की प्रमुख परियोजनाएं

  • लोकार्पण की प्रमुख परियोजनाओं में 308.09 करोड़ रुपये की लागत से तैयार सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट (STP) शामिल रहा।
  • इसके अलावा 144.43 करोड़ रुपये की लागत से बना कज्जाकपुरा रेलवे ओवर ब्रिज (ROB) भी जनता को समर्पित किया गया।
  • सारनाथ स्थित केंद्रीय तिब्बती विश्वविद्यालय में 45.91 करोड़ रुपये की लागत से तैयार सोवा रिग्पा मेडिकल कॉलेज का लोकार्पण भी किया गया।

प्रमुख शिलान्यास परियोजनाएं

  • शिलान्यास की सबसे बड़ी परियोजना 2,464.46 करोड़ रुपये की लागत से मालवीय पुल के पास बनने वाला नया रेल-रोड ब्रिज है।
  • इसके अलावा 1,582.99 करोड़ रुपये की लागत से नगरीय क्षेत्र में सीवरेज और वाटर सप्लाई व्यवस्था को मजबूत किया जाएगा।
  • 429.36 करोड़ रुपये की लागत से कबीरचौरा में मल्टी स्पेशियलिटी अस्पताल और 315.48 करोड़ रुपये की लागत से 500 शैय्या वाला मल्टी सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल भी बनाया जाएगा।
  • स्वास्थ्य क्षेत्र को मजबूत करने के लिए 113.88 करोड़ रुपये से दीन दयाल चिकित्सालय का सुदृढ़ीकरण,
  • 34.97 करोड़ रुपये से 100 शैय्यायुक्त क्रिटिकल केयर ब्लॉक
  • 24.59 करोड़ रुपये की लागत से रामनगर में 100 बेड का वृद्धाश्रम भी बनाया जाएगा।

READ MORE:

घाटों का जीर्णोद्धार और पर्यटन विकास

वाराणसी के धार्मिक और पर्यटन महत्व को ध्यान में रखते हुए दशाश्वमेध घाट के जीर्णोद्धार और पर्यटन विकास के लिए 827 लाख रुपये की परियोजना का शिलान्यास किया गया। इस योजना के तहत दशाश्वमेध घाट से काशी विश्वनाथ मंदिर के बीच स्थित राजेंद्र प्रसाद घाट, मान मंदिर घाट और त्रिपुरा भैरवी घाट का भी जीर्णोद्धार किया जाएगा।

PM MODI VARANASI VISIT
PM MODI VARANASI VISIT

इसके अलावा अस्सी घाट से दशाश्वमेध घाट के बीच स्थित अन्य घाटों के जीर्णोद्धार के लिए भी 6.15 करोड़ रुपये की परियोजना शामिल की गई है। इससे पर्यटन और धार्मिक गतिविधियों को और मजबूती मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।

PM MODI हरदोई के लिए रवाना

PM MODI ने बरेका परिसर में आयोजित नारी शक्ति वंदन सम्मेलन को भी संबोधित किया, जिसमें करीब 50 हजार महिलाओं ने भाग लिया। इस कार्यक्रम में राजनीति, स्वयं सहायता समूहों और चिकित्सा क्षेत्र से जुड़ी 44 महिलाएं मंच पर मौजूद रहीं।

इस सम्मेलन के जरिए महिलाओं के सशक्तिकरण, आत्मनिर्भरता और नेतृत्व क्षमता को लेकर सरकार की योजनाओं और दृष्टिकोण को सामने रखा गया।

काशी दौरे के बाद PM MODI हरदोई के लिए रवाना हो गए, जहां वे 594 किलोमीटर लंबे गंगा एक्सप्रेस-वे का उद्घाटन करेंगे। यह एक्सप्रेस-वे मेरठ को प्रयागराज से जोड़ेगा और उत्तर प्रदेश के विकास में एक महत्वपूर्ण आधारभूत परियोजना माना जा रहा है।

डिस्क्लेमर: ऊपर दी गई PM MODI VARANASI VISIT की जानकारी सोशल मीडिया, गूगल और विभिन्न वेबसाइट्स/न्यूज़ मीडिया रिपोर्ट्स पर आधारित है। सटीकता की गारंटी नहीं है।

देश दुनिया से जुड़ी हर खबर और जानकारी के लिए क्लिक करें-देवभूमि न्यूज

WhatsApp Group
Join Now
DevbhoomiNews Desk
DevbhoomiNews Desk
Abhishek Semwal is Postgraduate in Mass Communication with over three years of experience across digital and print media. Covering a wide range of subjects, with a strong focus on local and regional issues, delivering clear, insightful and engaging content.
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular