HomeLatest NewsPM MODI DEHRADUN VISIT: पीएम मोदी देहरादून एयरपोर्ट पहुंचे, दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे का...

PM MODI DEHRADUN VISIT: पीएम मोदी देहरादून एयरपोर्ट पहुंचे, दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे का करेंगे उद्घाटन

PM MODI DEHRADUN VISIT: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देहरादून एयरपोर्ट पहुंच गए हैं। यहां से वो हेलीकॉप्टर से सहारनपुर के गणेशपुर जाएंगे। वहां से एलिवेटेड कार से रोड शो करते हुए मां डाट काली मंदिर दर्शन के लिए पहुंचेंगे। वो आज दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे का उद्घाटन करने वाले हैं। प्रधानमंत्री के देहरादून आगमन को देखते हुए बड़ी भीड़ जुटने की संभावना है, जिसके मद्देनजर राज्य सरकार और जिला प्रशासन पूरी तरह सक्रिय नजर आ रहे हैं।

PM MODI DEHRADUN VISIT: विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास

14 अप्रैल को नरेंद्र मोदी दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे का उद्घाटन करेंगे। इसके अलावा वे उत्तराखंड में हजारों करोड़ रुपये की विभिन्न विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास भी करेंगे। इनमें 1000 मेगावाट क्षमता वाला टिहरी पंप स्टोरेज प्लांट, पंतनगर एयरपोर्ट का विस्तार और बनबसा लैंड पोर्ट जैसी योजनाएं शामिल हैं। इसके बाद प्रधानमंत्री देहरादून के गढ़ीकैंट स्थित महिंद्रा ग्राउंड में एक विशाल जनसभा को संबोधित करेंगे। साथ ही वे डाट काली मंदिर में पूजा-अर्चना भी करेंगे।

PM MODI DEHRADUN VISIT
PM MODI DEHRADUN VISIT

READ MORE:

PM MODI DEHRADUN VISIT के दौरान सुरक्षा की चाक-चौबंद व्यवस्था

प्रधानमंत्री के स्वागत के लिए आशारोड़ी से गढ़ीकैंट तक पूरे मार्ग को 13 जोनों में विभाजित किया गया है। प्रशासन का अनुमान है कि सड़क के दोनों ओर बड़ी संख्या में लोग स्वागत के लिए मौजूद रहेंगे। हर जोन में पेयजल, बैरिकेडिंग, साफ-सफाई और कानून-व्यवस्था के लिए अलग-अलग नोडल अधिकारी तैनात किए गए हैं।

मुख्य कार्यक्रम स्थल महिंद्रा ग्राउंड (जसवंत ग्राउंड) में विशाल पंडाल, पार्किंग, मोबाइल शौचालय और जलपान की समुचित व्यवस्था की गई है। स्वागत मार्ग पर विभिन्न स्थानों पर उत्तराखंड के सांस्कृतिक दल पारंपरिक वाद्य यंत्रों और लोकनृत्यों के जरिए राज्य की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत का प्रदर्शन करेंगे।

PM MODI DEHRADUN VISIT
PM MODI DEHRADUN VISIT

PM MODI DEHRADUN VISIT के कार्यक्रम को देखते हुए 14 अप्रैल को देहरादून में ट्रैफिक अलर्ट भी जारी किया गया है। देहरादून पुलिस ने आम लोगों की सुविधा के लिए विस्तृत ट्रैफिक डायवर्जन प्लान लागू किया है। इसके तहत 14 अप्रैल को रुड़की-भगवानपुर-देहरादून मार्ग पर सभी प्रकार के वाहनों की आवाजाही पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगी।

NOIDA GARMENT WORKERS PROTESTदेश दुनिया से जुड़ी हर खबर और जानकारी के लिए क्लिक करें-देवभूमि न्यूज

DevbhoomiNews Desk
DevbhoomiNews Desk
Abhishek Semwal is Postgraduate in Mass Communication with over three years of experience across digital and print media. Covering a wide range of subjects, with a strong focus on local and regional issues, delivering clear, insightful and engaging content.
RELATED ARTICLES

Most Popular